Headlines

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने सासाराम में मनाया जन्मदिन, AB क्रिकेट अकादमी में देर शाम तक चला जश्न

[ad_1]

Last Updated:

Akashdeep Birthday News: आकाशदीप सासाराम पहुंचे. उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग अकादमी परिसर में जुट गए. क्रिकेट प्रेमियों में उन्हें देखने और मिलने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने इस वर्ष अपना जन्मदिन अपने गृह जिले रोहतास के सासाराम में मनाया. यह खास आयोजन सासाराम स्थित उनकी A.B.क्रिकेट अकादमी परिसर में आयोजित किया गया. जहां परिवार के सदस्य, शुभचिंतक, मित्र और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. जन्मदिन का यह समारोह सादगी के साथ-साथ उत्साह से भरा रहा और देर शाम तक चलता रहा.

आकाशदीप सासाराम पहुंचे. उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग अकादमी परिसर में जुट गए. क्रिकेट प्रेमियों में उन्हें देखने और मिलने को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. जिससे पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया. समारोह के दौरान आकाशदीप ने केक काटा.

A.B.क्रिकेट अकादमी में मनाया जन्मदिन
इस मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित और सामाजिक रूप से सक्रिय लोग भी मौजूद रहे. सभी ने आकाशदीप को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की. आकाशदीप ने अपने संघर्ष और मेहनत से जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. आकाशदीप रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है. कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने मुकाम हासिल किया. आज वे न केवल भारतीय टीम का हिस्सा हैं बल्कि क्षेत्र में खेल के विकास के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आकाशदीप ने जिले में क्रिकेट को दिलाई नई पहचान
सासाराम में संचालित A.B. क्रिकेट अकादमी के माध्यम से आकाशदीप जिले में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौजूदगी से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है. सासाराम को क्रिकेट के मानचित्र पर अलग पहचान मिल रही है. जन्मदिन समारोह के दौरान आकाशदीप ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सासाराम और रोहतास की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी अपने जिले के विकास और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे. आयोजन के समापन तक पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा.

 

 

 

homecricket

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने सासाराम में मनाया जन्मदिन, AB अकादमी में चला जश्न

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *