Headlines

भारत का वो किला, जिसमें बिना किराया दिए रहते हैं हजारों लोग, शादी के कार्ड को दीवार पर करते हैं पेंट!

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी खन्ना ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने भारत के इकलौते किले के बारे में बताया है, जिसमें हजारों लोग बिना किराया दिए रहते हैं.

भारत का वो किला, जिसमें बिना किराया दिए रहते हैं हजारों लोग!

जैसलमेर किले में लोग बिना किराया दिए ही रहते हैं. (फोटो: Canva)

भारत में लंबे समय तक राजा-महाराजाओं का शासन रहा है. इस वजह से यहां पर कई किले मौजूद हैं. कुछ बड़े, कुछ छोटे. पर अधिकतर किले राष्ट्रीय धरोहर बन चुके हैं और उनमें जाने के लिए टिकट लेना पड़ता है. उनकी देखभाल सरकार करती है, जिससे ये प्राचीन धरोहर आगे तक बनी रहे. पर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा पुराना किला है, जिसमें हजारों (India’s solely residing fort) लोग रहते हैं. हैरानी इस बात की है कि ये लोग बिना किराया दिए ही यहां रहते हैं. इन लोगों की परंपराएं काफी अजीब हैं, मसलन, ये लोग शादी के कार्ड को बांटने के साथ-साथ दीवारों पर भी पेंट कर के छाप देते हैं.

इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी खन्ना ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने भारत के इकलौते किले के बारे में बताया है, जिसमें हजारों लोग बिना किराया दिए रहते हैं. इस शहर का नाम है जैसलमेर जहां ये किला मौजूद है. किले को सोनार किला (Golden Fort) भी कहते हैं. इसे भारत का एक मात्र लिविंग फोर्ट भी कहा जाता है क्योंकि यहां किले के अंदर 4000 के करीब लोग रहते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *