[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Ind vs Pak Champions Trophy : भारत की जीत को लेकर अयोध्या में संतों ने हवन और हनुमान चालीसा का पाठ किया और इस दौरान भारत की जीत के लिए संतों ने ईश्वर से प्रार्थना की. संतों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का आज क…और पढ़ें
भारत की जीत के लिए हनुमान जी से निवेदन
हाइलाइट्स
- अयोध्या में संतों ने भारत की जीत के लिए हवन किया.
- भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हनुमान चालीसा का पाठ.
- आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी सेमीफाइनल आज 2:30 बजे.
अयोध्या: भगवान राम की नगरी में भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर अब धार्मिक अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है. भारत की जीत के लिए अयोध्या के संत धर्माचार्यों ने बाकायदा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड, हनुमान कवच और यज्ञ हवन किया. इस दौरान यज्ञ में भारत की विजय की कामना के साथ आहुति डाली गयी. आज दोपहर 2:30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच होना है. इसमें भारत की जीत को लेकर के अयोध्या के संतों ने अब धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया है. संत समाज ने बाकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डाली और भारत के विजय की कामना ईश्वर से की है.
संत समाज ने बाकायदा आहुति डाल करके हनुमान चालीसा का पाठ किया और इस दौरान भारत की जीत के लिए संतों ने ईश्वर से प्रार्थना की है. भारत और पाकिस्तान का मैच आज बेहद अहम है. आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के महा मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए आमने-सामने होंगे.
संत समाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज बहुत अहम मैच है. हमने भारत की जीत के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की है. हनुमान जी कलयुग के देवता हैं और आज के मैच में भारत की जीत हो इसके लिए हमने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ यज्ञ और हवन किया है. हम सब लोगों ने यह कामना की है कि पाकिस्तान पर भारत बड़ी जीत दर्ज करे और सेमीफाइनल में प्रवेश करे.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 23, 2025, 12:39 IST
[ad_2]
Source link