[ad_1]

Last Updated:
आमतौर पर क्लब के अंदर कोई भी महिला-पुरुष जा सकते हैं. लेकिन भारत में एक ऐसा क्लब खुला है, जिसके अंदर मर्द नहीं जा सकते. इस क्लब में सिर्फ महिलाओं की एंट्री है. अंदर में ऐसे-ऐसे काम होते हैं, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे…और पढ़ें
देशभर के अलग-अलग शहरों में कई ऐसे क्लब हैं, जहां पर पुरुष और महिलाएं एक साथ बैठकर शराब पीने का आनंद उठाती हैं. इन क्लबों में डांस करने से लेकर खाने तक का इंतजाम होता है. हालांकि, कुछ ऐसे क्लब भी हैं, जहां पर बदनामी की वजह से महिलाएं नहीं जाती हैं. इन क्लबों में बार डांसर्स नाचती नजर आती हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे क्लब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मर्दों की एंट्री बैन है. यानी कि इस क्लब के अंदर पुरुष नहीं जा सकते हैं. यहां सिर्फ महिलाओं की एंट्री होती है. क्लब के अंदर में महिलाएं ऐसे-ऐसे काम करती हैं, जो उन्हें पसंद हैं. चाहे शराब पीना हो या फिर डांस करना हो, इस क्लब में महिलाएं बेधड़क सबकुछ कर सकती हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, इस क्लब को भारत का पहला क्लब बताया जा रहा है, जहां पर सिर्फ महिलाओं की ही एंट्री है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को दीपांशी सिंह (Deepanshi Singh) ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में दीपांशी ने लिखा है कि महिलाओं के लिए यह क्लब बनरघट्टा रोड, बैंगलोर (Banerghatta Road, Bangalore) में खुला है. क्लब के अंदर स्नैक्स के अलावा अनलिमिटेड बीयर और शराब मिलती है, वो भी मात्र 300 रुपए में. हालांकि, ये सबकुछ सिर्फ 1 घंटे के लिए मिलता है. ऐसे में 1 घंटे से ज्यादा रुकने पर पैसा भी डबल होता चला जाएगा. इतना ही नहीं, क्लब के सारे के सारे स्टाफ में सिर्फ महिलाएं ही हैं. क्लब का नाम मिस एंड मिसेज (Ms&Mrs) है.
[ad_2]
Source link