[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मुश्किलों में घिर गई है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले जा रहे इस मैच में पहले 445 रन बनाए. इसके बाद भारत के 5 विकेट 74 रन के भीतर झटक लिए. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 300 रन से ज्यादा पीछे है और उसके सिर्फ 5 विकेट बाकी हैं. मैच में अभी तकरीबन दो दिन बाकी हैं. ऐसे में भारत की जीत की संभावना तो कम दिखती है, लेकिन हार का खतरा जरूर मंडरा रहा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. मैच में अब दो दिन बाकी हैं और 190 से ज्यादा ओवर का खेल हो सकता है. भारत को अगर हार टालनी है तो सबसे पहले तो उसे 246 रन बनाने होंगे ताकि फॉलोऑन टाला जा सके. अगर बाकी बचे दो दिन में पूरा खेल हुआ और भारत को फॉलोऑन खेलना पड़ा तो मामला खराब हो सकता है.
भारत की उम्मीदें अब ओपनर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पर हैं. ये दोनों बैटर क्रीज पर हैं. राहुल 45 रन बनाकर नाबाद हैं तो रवींद्र जडेजा को खाता खोलना है. भारतीय फैन उम्मीद कर रहे हैं कि ये दोनों बैटर लंबी पारी खेलकर टीम को संकट से निकालें. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा मंगलवार को सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की पार्टनरशिप से प्रेरणा ले सकते हैं. आज से 20 साल पहले जब भारतीय टीम गाबा के इसी मैदान पर संकट में थी तब गांगुली और लक्ष्मण ने पांचवें विकेट के लिए ही 146 रन की साझेदारी की थी. तब गांगुली ने (144) शतक लगाया था जबकि लक्ष्मण ने 75 रन की पारी खेली थी. भारत ने तब मैच ड्रॉ करा लिया था.
अगर केएल राहुल ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक लगाते हैं और दूसरे छोर पर उन्हें रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी से सहयोग मिलता है तो भारत फॉलोऑन टाल लेगा. ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बैटिंग करने के लिए उतरना पड़ेगा. ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया तभी जीत सकता है जब वह भारत को टारगेट दे. साल 2021 में भारत इसी मैदान पर 328 रन का लक्ष्य हासिल कर चुका है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को टारगेट देना आसान नहीं होगा.
Tags: India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, Sourav Ganguly, Team india, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : December 16, 2024, 15:09 IST
[ad_2]
Source link