Headlines

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी: क्यों अटकी पाकिस्तान की जान, चैंपियंस ट्रॉफी में हर हाल में भारत को हराना होगा

[ad_1]

Last Updated:

India vs Pakistan Champions Trophy 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही रोमांचक होता है. चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों देशों के बीच आज का मैच बहुत ही अहम है. पाकिस्तान की टीम अगर यह मैच हार जाती है तो उसक…और पढ़ें

क्यों अटकी पाकिस्तान की जान, चैंपियंस ट्रॉफी में हर हाल में भारत को हराना होगा

पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ जीत क्यों इतनी जरूरी

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला.
  • पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को हराना जरूरी.
  • मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत के खिलाप जब खेलने उतरेगा तो जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा. यह हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के खिलाफ यह मैच पाकिस्तान के लिए आखिर करो या मरो का क्यों माना जा रहा है. वजह साफ है टीम अपना पहला मैच हार चुकी है और भारत से हार का मतलब होगा चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान की विदाई लगभग पक्की हो जाएगी.

अगर पाकिस्तान रविवार को भारत से हार जाता है और सोमवार को न्यूजीलैंड बांग्लादेश को हरा देता है, तो पाकिस्तान का खिताब बचाने का सपना टूट जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बने रहने के लिए पाकिस्तान को रविवार को भारत को हराना ही होगा. इसके बाद 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ग्रुप ए मैच में जीत हासिल करनी होगी. चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान ने पहला मैच हारकर अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली है.

अगर भारत से हारा तो क्या होगा
पाकिस्तान अगर भारत से हार जाता है और सोमवार को रावलपिंडी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो भी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है और बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में बनी रहेगी. उनकी क्वालीफिकेशन की उम्मीदें रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करेगी.

पाकिस्तान तभी आगे बढ़ेगा जब वे बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराएं और भारत भी दुबई में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराए. भारत सेमीफाइनल में टेबल टॉपर्स के रूप में अपनी जगह पक्की करेगा और पाकिस्तान बेहतर नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बराबर अंक होने के बावजूद दूसरे स्थान पर रह सकता है.

homecricket

क्यों अटकी पाकिस्तान की जान, चैंपियंस ट्रॉफी में हर हाल में भारत को हराना होगा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *