[ad_1]
Last Updated:
अक्सर देखा गया है कि आईसीसी टूर्नामेंट में टीमें एक ही मैदान पर प्रैक्टिस करती है बस समय अलग अलग निर्धारित होता है पर इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत- पाकिस्तान मुकाबले से ठीक पहले ऐसा देखने को नहीं मिला. भारत …और पढ़ें
भारत-पाकिस्तान ने क्यों नहीं किया एक मैदान पर अभ्यास ?
हाइलाइट्स
- भारत-पाकिस्तान ने अलग-अलग मैदान पर प्रैक्टिस की.
- भारतीय टीम मैनेजमेंट ने गुडी-गुडी माहौल के खिलाफ कदम उठाया.
- प्रैक्टिस का समय बदलकर पाकिस्तानी मीडिया से दूरी बनाई.
नई दिल्ली. टेंशन, तनाव, दबाव, हारना नहीं है जैसे शब्दों से दो चार होते हुए भारत और पाकिस्तान की टीमें मुकाबले के लिए तैयार हुआ करती थी. पुराने मैचों की तमाम झलकियां तनाव को बढ़ाने का काम करती थी और रही सहीं कसर फैंस पूरी कर दिया करते थे . जो मैच मैदान के अंदर साढ़े सात घंटे में खत्म हो जाता था उसी मैच का बिल्ड अप सात दिन पहले शुरु हो जाता है .
समय के साथ ये सब चीजे बदली , भारत -पाकिस्तान के खिलाड़ीं मैच से पहले एक दूसरे से मिलते थे हंसी मजाक चलता था और एक दूसरे को गिफ्ट दिया करते थे. पर इस बार जो हुआ को हर किसी को हैरान कर गया . दोनों टीमों के खिलाड़ी ना तो मैच से पहले मिले और और ना ही कोई गुडी-गुडी वाला माहौल बन पाया. जो वजह निकल कर सामने आई वो हैरान करने वाली थी.
अलग-अलग मैदान पर प्रैक्टिस की डिमांड
आईसीसी टूर्नामेंट में सालो साल से जिन टीमों को मुकाबला होता था वो टीमें ज्यादातर एक ही मैदान पर अलग अलग समय पर प्रैक्टिस करती थी और ये बात भारत और पाकिस्तान की टीमों पर भी लागू होता था. यानि एक टीम मैदान पर आती थी तो दूसरी जाने वाली होती थी और खिलाड़ियों का अक्सर मेल मिलाप हो जाता था. भारत पाकिस्तान के खिलाड़ी तो इस टाइम पर एक दूसरे से हंसी मजाक और गिफ्ट तक एक्सचेंज कर लेते थे. पर इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा नहीं हुआ. सूत्रो की माने तो भारतीय टीम मैनेजमेंट एक मैदान पर प्रैक्टिस के पक्ष में नहीं था और उन्होंने आईसीसी से इस बारें में बात की. इसके बाद भारत ने मैच से पहले की प्रैक्टिस आईसीसी ऐकेडमी में की और पाकिस्तान को दुबई स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन मिला. भारतीय टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान से दूरी बनाए ऱखने के लिए इतना आतुर था कि उन्होंने प्रैक्टिस का समय भी बदल दिया ताकि पाकिस्तानी माीडिया भी उनकी प्रैक्टिस को कवर ना कर पाए.
पाकिस्तान से प्यार नहीं
जिस तरह का माहौल चैपियंस ट्राफी से पहले भारत पाकिस्तान के बीच बना था उससे एक बात तो साफ थी कि जब मैच होगा तो ना पहले जैसे हालात रहेंगे और ना ख्यालात. भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने पर पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े क्लेश हुआ था और वहां ये तक कहा गया कि पाकिस्तान को भारत के साथ खलना ही नहीं चाहिए. यहीं सब बड़े कारण थे कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ये तय किया कि प्रैक्टिस सेशन में मजबूरन पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ेगा इसीलिए लिए उन्होंने वो रास्ता चुना जिसमें पाकिस्तान से मुलाकात ना हो.
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 16:27 IST
[ad_2]
Source link