[ad_1]
Last Updated:
India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार है. टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लिश टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में काफी अच्छा र…और पढ़ें
कोलकाता में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला
हाइलाइट्स
- भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज.
- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार है.
- भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 में से 13 टी20 मैच जीते हैं.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली जिस सीरीज का इंतजार था वो अब खत्म होने जा रहा है. नए साल में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत टी20 सीरीज से करने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की हार को भुलाकर अब भारत क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दम दिखाने के लिए पूरा तरह से तैयार है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को लोकल हीरो मोहम्मद शमी के आने से मजबूती मिली है. इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सबकी नजर होगी.
कैसा है भारत-इंग्लैंड टी20 का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में 24 बार एक-दूसरे का सामना किया है. भारत ने 13 जबकि इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं. भारत ने 2021 से दोनों टीमों के बीच हुए सात टी20 मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल की है. उनका आखिरी टी20 मुकाबला 2024 आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की थी.
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर करने जा रही है. पहले टी20 के बाद टीम इंडिया चेन्नई, राजकोट, पुणे और मुंबई में खेलने उतरेगी. 25 जनवरी को भारत दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगा. तीसरा मैच 28 जबकि चौथा टी20 मैच 31 जनवरी को खेला जाना है. आखिरी टी20 मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 6 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में मुकाबला करेंगी. 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का एक हिस्सा होगी.
भारत की संभावित XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
New Delhi,Delhi
January 22, 2025, 07:51 IST
[ad_2]
Source link