Headlines

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत का मौका

[ad_1]

Last Updated:

India vs England T20 collection भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. ध्रुव जुरेल की जगह शिवम दुबे या रामनदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शमी की वापसी पर संशय बरकरार.

Ind vs Eng: तीसरे टी20 में 2 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बदलाव के साथ उतर सकता है भारत

हाइलाइट्स

  • भारत तीसरे टी20 में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा.
  • शिवम दुबे या रामनदीप को मौका मिल सकता है.
  • शमी की वापसी पर संशय बरकरार.

नई दिल्ली. भारतीय टीम आज पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगा. कोलकाता और चेन्नई में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद अब टीम इंडिया राजकोट में मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. अगर भारत ने जीत की लय बरकरार रखी तो यह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी टी20 सीरीज जीते होगी. इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे. तीसरे मैच के लिए भी दो बदलाव होने की संभावना है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल जो पिछले मैच में खेले लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए उनकी जगह शिवम दुबे या रामनदीप सिंह को मौका मिल सकता है. दुबे और रामनदीप को शनिवार को ही टी20 टीम में शामिल किया गया था. नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे जबकि रिंकू सिंह को पीठ में दर्द के कारण दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर रखा गया है.

रामनदीप ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच खेले थे. दुबे ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेला था. जानकारी के मुताबिक तीसरे मुकाबले में दुबे और रामनदीप दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. स्पिनर रवि बिश्नोई या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक बाहर किया जा सकता है.

शमी पर संशय बरकरार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबले से बाहर रहे स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी मुश्किल लग रही है. उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी होंगे और भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में नहीं खिलाना चाहेगा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जॉस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

homecricket

Ind vs Eng: तीसरे टी20 में 2 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *