Headlines

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज: विराट, रोहित, शुभमन नागपुर पहुंचे

[ad_1]

Last Updated:

टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शमन के बाद भारतीय टीम के तमाम बड़े नाम नागपुर पहुंच चुके है .भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले से पहले…और पढ़ें

जूनियर्स के जलवे के बाद अब सीनियर्स की बारी, टी-20 के बाद वनडे सीरीज की तैयारी

रोहित-विराट समेत पूरी टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए पहुंची नागपूर

हाइलाइट्स

  • वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम नागपुर पहुंची.
  • पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में होगा.
  • विराट, रोहित, गिल और अय्यर टीम में शामिल.

नई दिल्ली. टी-20 में युवा खिलाड़ियों के टनाटन प्रदर्शन के बाद अब बारी वनडे क्रिकेट की है जहां एक बार फिर दिग्गज नीली जर्सी में आपको नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी शिकस्त के बाद ये सितारें साल 2025 में पहली बार नीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे जिसके लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर नागपुर पहुंच चुके है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाना है. जिसके लिए टीम इंडिया नागपुर पहुंच चुकी है. 2 फरवरी को रात 10:30 बजे टीम इंडिया नागपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आई.

वनडे सीरीज कई मायनों में काफी अहम है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले तैयारी कैसी है इसका अंदाजा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों से मिल जाएगा. टी-20 सीरीज में 4-1 से हारने के बाद इंग्लिश टीम वैसे भी बैकफुट पर होगी. वैसा देखा जाए तो जीत हार से ज्यादा बड़ा मुद्दा खिलाड़ियों का फॉर्म होगा क्योंकि गिल और जाडेजा को छोड़कर रणजी मैच में भी सभी खिलाड़ी स्ट्रगल कर रहे थे.

फैशन के टशन में थे खिलाड़ी 

टी-20 सीरीज के बाद अब इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम नागपुर पहुंच गई है. रविवार रात को कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल सहित टीम के अन्य खिलाड़ी नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. उनके पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया.नागपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया. श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल अपने कैजुअल और कूल लुक में नजर आए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखे. विराट आफ शोल्डर टी शर्ट के साथ बैगी पैंट मेें नजर आए तो यशस्वी डेनिम जैकेट में फैशन का टशन दिखाते नजर आए. कप्तान रोहित अपने पसंदीदा हुडी में नजर आए वहीं श्रेयस अय्यर चेक शर्ट में जलवा बिखेरते नजर आए.

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. बाकी टीम वही है, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई जाएगी.

06 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर)

09 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे (बाराबती स्टेडियम, कटक)

12 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे ( मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

  • कप्तान: रोहित शर्मा
  • उप-कप्तान: शुभमन गिल
  • अन्य खिलाड़ी: विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा
homecricket

जूनियर्स के जलवे के बाद अब सीनियर्स की बारी, टी-20 के बाद वनडे सीरीज की तैयारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *