[ad_1]
Last Updated:
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. आज इंग्लैंड से भारत मुकाबला होना है. निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम ने अब तक सभी मैच जीते हैं.
भारतीय टीम आज आईसीसी अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाने के इरादे से इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी
हाइलाइट्स
- भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से होगा.
- मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा.
- लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
नई दिल्ली. आईसीसी अंडर 19 टी20 विश्व कप में अब तक धमाकेदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है. निकी प्रसाद की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. 5 लगातार जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम अपने विजय रथ को फाइनल तक पहुंचाने उतरेगी. ओपनर गोंगड़ी त्रिशा ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 59 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे. वह इस टूर्नामेंट में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं और 230 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर हैं.
भारत अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट की जीत से आगाज करने के बाद टीम ने 10 विकेट से मेजबान मलेशिया को हराया था. इसके बाद श्रीलंका को 60 रनों से हराया. ग्रुप टॉप करते हुए सुपर सिक्स में पहुंचने के बाद पहले मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया और स्कॉटलैंड के खिलाफ 150 रनों की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में कदम रखा.
कब और कहां होगा भारत का इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल का मैच 31 जनवरी (शुक्रवार) को होगा. यह मुकाबला बायूएमास ओवल, कुआलालंपुर में खेला जाएगा.
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड का मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे शुरू होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में कब होगा टॉस?
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे होगा.
कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट?
भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. टूर्नामेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज18 की वेबसाइट पर आएं.
भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, इश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परुणिका सिसोदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस.
इंग्लैंड: एबी नॉरग्रोव (कप्तान), फोएबे ब्रेट, ओलिविया ब्रिंसडेन, टिली कोर्टीन-कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, केटी जोन्स, चार्लोट लैम्बर्ट, ईव ओ’नील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमुरुथा सुरेनकुमार, प्रिशा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थॉम्पसन.
New Delhi,Delhi
January 31, 2025, 07:00 IST
[ad_2]
Source link