Headlines

भारत बनाम न्यूजीलैंड: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी में 2 मार्च को भारत को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. इस मैच के नतीजे से ही चैंपियंस ट्रॉफी की आखिरी अंक तालिका तय होगी. इस मैच पर ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भी पैनी नजरें ह…और पढ़ें

एक मैच ने फंसाया तीन टीमों  का पेंच, रोहित शर्मा के पास है इस परेशानी का ईलाज

2 मार्च को तय होगा किसको मिलेगा दुबई का टिकट

हाइलाइट्स

  • भारत का अगला मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.
  • इस मैच से सेमीफाइनल की टीमों का शेड्यूल तय होगा.
  • भारत का सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में होगा.

नई दिल्ली. दुबई में जीत के विजयरथ पर सवार रोहित की सेना ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दो मैचों में ऐसा रंग जमाया कि बाकी की टीमें देखती रह गई. बांग्लादेश को हराने के बाद टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई. भारत ने अपना सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लिया है. हालांकि सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को एक और महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है, उसी से टीम की आगे की किस्मत तय होगी.

दुनिया भर की निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पर लगी है जो इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीम लग रही है.  इस मैच के नतीजे से ही चैंपियंस ट्रॉफी की आखिरी अंक तालिका तय होगी. इस मैच पर ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भी पैनी नजरें होंगी क्योंकि सिर्फ भारत या न्यूजीलैंड नहीं बल्कि ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की किस्मत भी उसी से तय होगी कि उसे सेमीफाइनल किसके साथ और कहां खेलना है.

दुबई या लाहौर ?

2 मार्च वो तारीख है जब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार मैदान पर उतरेगी .दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे ये मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस 2 बजे होगा. ये ग्रुप चरण का अंतिम मैच है. इस मैच के बाद 4 और 5 मार्च को क्रमश पहला और दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा.भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच से सभी टीमों की किस्मत और शेड्यूल तय होगा. इस मैच से पहले ग्रुप बी की भी दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम कन्फर्म हो चुकी होगी. लेकिन ये तय नहीं हुआ होगा कि उन्हें सेमीफाइनल किस टीम के साथ कहां खेलना है.अगर भारत जीतता है तो उसका मुकाबला ग्रुप बी की अंक तालिका पर मौजूद दूसरे नंबर की टीम से होगा जबकि हारने की स्थिति में उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा. भारत का मैच 4 मार्च को दुबई में है, यानी इस मैच से पहले किसी को नहीं पता होगा कि सेमीफाइनल के लिए दुबई पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी  का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. इसकी एक टीम तो न्यूजीलैंड है लेकिन दूसरी टीम कौन सी होगी, वो भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद ही तय होगा.

बस ऑस्ट्रेलिया को ना मिले दुबई का टिकट 

भारतीट टीम दुबई में 4 मार्च को खेलेगी ये तो तय है और किससे भारत खेलना नहीं चाहेगा ये फैंस से पूछे तो सभी एक साथ बोलेंगे कि ऑस्ट्रेलिया . ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ icc टूर्नामेंट के नाकआउट मुकाबलों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब और इसीलिए फैंस के साथ साथ टीम भी शायद यहीं चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया दुबई ना आए. हाल में 2023 में वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हम ऑस्ट्रेलिया से हार चुके है . वैसे इस चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के पास भले ही उनके स्टार गेंदबाज ना हो पर उनको जीतना आता है और जिस तरह से कंगारु टीम इंग्लैंड को हराया उसने बाकी टीमों को जगा दिया होगा.

homecricket

एक मैच ने फंसाया तीन टीमों का पेंच, रोहित शर्मा के पास है इस परेशानी का ईलाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *