[ad_1]
Last Updated:
males 2025 चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में आगाज किया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया. बहरहाल, अब भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी. रविवार …और पढ़ें
भारत-पाकिस्तान मैच की वो तस्वीरें जो खुद सारी कहानी करती है बयां
हाइलाइट्स
- भारत-पाक मैच में हमेशा टेंशन और एग्रेशन रहता है.
- 1992 वर्ल्ड कप में जावेद मियांदाद और किरण मोरे का विवाद यादगार है.
- 1996 वर्ल्ड कप में वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल को बोल्ड कर दिया.
नई दिल्ली. वैसे तो भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी मैदान पर होती है है तो टैलेंट की जगह टेंशन की बात होती है , टेक्नीक कम टेंपरामेंट ज्यादा चर्चा में रहता है और दोनों खेमों में एग्रेशन नाम का शब्द पूरे ड्रेसिंग रूम में घूमता रहता है . वनडे क्रिकेट के आने से पहले टेस्ट सीरीज की कहानियां उतनी सामने नहीं आई पर फटाफट क्रिकेट आते ही कई मजेदार तस्वीरें कैमरे में कैद हुई .
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में एक से बढ़कर एक यादगार लम्हे देखने को मिले हैं, लेकिन आज हम नजर डालेंगे उन 5 यादगार लम्हों पर जो हमेशा-हमेशा के लिए फैंस के जेहन में बस गए और सालों साल से ये दोनों देशों जब भी मैदान पर उतरने वाले होते है इन तस्वीरों की चर्चा हमेशा होती है.
किरण मोरे -जावेद मियांदाद विवाद
पहली बार कलर कपड़ों में होने वाले वर्ल्ड कप 1992 में भारत और पाकिस्तान की टीमें सिडनी के मैदान पर आमने-सामने थी. पाकिस्तान के लिए जावेद मियांदाद बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे से जावेद मियांदाद की नोकझोंक चलती रही, लेकिन इसके बाद अचानक जावेद मियांदाद कंगारूओं की तरह उछलने लगे. जावेद मियांदाद की यह हरकत क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आई. साथ ही भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने खुले तौर पर जावेद मियांदाद की आलोचना की. पर ये वो आइकॉनिक तस्वीर बन गई जिसको आज भी देखकर बहुत मजा आता है.
जब आमिर सुहैल से टकराए व्यंकटेश प्रसाद
अपने रेगुलर कप्तान वसीम अकरम के बिना खेलने उतरी पाकिस्तान टीम का भिड़ंत वर्ल्ड कप 1996 में भारतीय टीम से बैंगलुरु में हुई . पाकिस्तान टीम रनों का पीछा कर रही थी. आमिर सोहेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर चौका लगाया, फिर उन्होंने वेंकटेश प्रसाद को अपना गेंद की तरफ इशारा कर चिढ़ाया, लेकिन वेंकटेश प्रसाद कहां चुप बैठने वाले थे… अगली ही गेंद पर उन्होंने आमिर सोहेल को बोल्ड आउट कर दिया. इसके बाद वेंकटेश प्रसाद का सेलीब्रेशन देखने लायक था. साथ ही पूरा चिन्नास्वामी स्टेडियम खुशी के मारे झूम उठा.इस विवाद के बाद पाकिस्तान के लगातार विकेट गिरे और वो मैच हार गए.
जब इंजमाम फैंस से उलझे
बात साल 1997 की है… टोरंटो में भारत और पाकिस्तान की टीमें सहारा कप के लिए आमने-सामने थी. पाकिस्तान की टीम फील्डिंग कर रही थी. उस दौरान फैंस स्टैंड से इंजमाम उल हक को आलू-आलू कहकर चिढ़ा रहे थे. इसके बाद इंजमाम उल ने ऐसा किया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी. इंजमाम उल हक ने स्टैंड में घुसकर फैन को बैट से मारा. ये कहानी आज भी तमाम फैंस के जेहन ताजा है.
गौतम गंभीर और शाहीद अफरीदी
साल 2007 में पाकिस्तान भारत के दौरे पर आई थी. इस दौरान वनडे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी आमने-सामने हो गए. दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. यह मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर और खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा. बाद में दोनों खिलाड़ियों पर मैच रैफरी ने जुर्माना लगाया.
हरभजन सिंह – शोएब अख्तर की लड़ाई
श्रीलंका में आयोजित हुई एशिया कप 2010 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. भारत के लिए हरभजन सिंह क्रीज पर थे. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने डॉट बॉल के बाद भज्जी को कुछ कहा. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई. लेकिन इसके बाद हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर की गेंद पर 2 छक्के जड़कर भारतीय टीम को जीत तक पहंचा दिया. इस मैच के खत्म होने के बहुत दिनों तक दोनों खिलाड़ियों में टशन रहा जो समय के साथ कम होता गया.
New Delhi,Delhi
February 22, 2025, 15:02 IST
[ad_2]
Source link