Headlines

भारत बनाम पाकिस्तान मैच: रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की फिटनेस पर अपडेट

[ad_1]

Last Updated:

कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस रिपोर्ट सामने आ गई है जिसको देखकर फैंस तोड़ी राहत महसूस करेंगे क्योंकि दोनों खिलाड़ियो को मामूली खिंचाव है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले ठीक हो जाएग…और पढ़ें

रोहित शर्मा और मो. शमी के चोट की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

क्या मो.शमी और रोहित शर्मा खेल पाएंगे अगला मैच ?

हाइलाइट्स

  • रोहित शर्मा और शमी की चोट मामूली है.
  • दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेलेंगे.
  • भारत का अगला मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से है.

नई दिल्ली.  पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है हर जगह विराट, गिल की बल्लेबाजी और कुलदीप और हार्दिक की गेंदबाजी की चर्चा हो रही है . पर हम शायद भूल गए कि इसी मैच में मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा को फिटनेस की समस्या की वजह के मैदान छोड़कर जाना पड़ा था. शमी की तो बैटिंग आई नहीं पर रोहित इंजेक्शन लेकर बल्लेबाजी करने आए .

दुबई में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कप्तान रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पिंडली में दर्द के कारण उसका ट्रीटमेंट करवाने के लिए मैदान से बाहर चले गए थे. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग के चलते काफी देर तक मैदान से बाहर भी रहे थे. मैच के बाद श्रेयस अय्यर से दोनों की चोट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसकी जानकारी दी.

रोहित शर्मा- मोहम्मद शमी की मेडिकल रिपोर्ट 

भारतीय टीम को  पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो बार झटका लगा पहले शमी मैदान छोड़कर गए और बाद में  पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवरों में रोहित शर्मा जब गेंदों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे थे तब उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. . मैच में कमेंटरी कर रहे डेल स्टेन ने इस बात पर गौर किया और अंदाजा लगाया कि रोहित हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं. शमी को अपनी पिंडली का उपचार कराने के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि वह कुछ समय में लौट आए. हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर पूरे नहीं डाले लेकिन वह अब अच्छी स्थिति में नजर आ रहे थे. पर दोनों की फिटनेस को लेकर फैंस के मन में शंका थी जिसपर मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में आए श्रेयस अय्यर ने बात साफ की.

श्रेयस अय्यर के बयान से फैंस खुश हुए 

विराट कोहली के साथ शानदार साझेदारी करने वाले श्रेयस अय्यर से मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया। अय्यर ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी कोई चिंता नहीं है प्रेस कांफ्रेंस में श्रेयस अय्यर न ने कहा कि “वास्तव में ऐसा नहीं है। मेरा मतलब है, मैंने उनसे थोड़ी बातचीत की, दोनों ही चीजें जिस तरह से आगे बढ़ीं, उससे काफी सहज थे और हां, मेरी जानकारी के अनुसार, मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या है।” पाकिस्तान से पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. भारतीय टीम का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को है. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का सफर अंक तालिका में टॉप पर रहकर करेगी. ऐसी स्थिति में उसका सामना सेमीफाइनल में ग्रुप बी की नंबर 2 टीम से होगा. भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ उपलब्ध रहेंगे यानि 2 मार्च को भारत अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगा.

homecricket

रोहित शर्मा और मो. शमी के चोट की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *