Headlines

भारत बनाम पाकिस्तान: सलमान आगा पर टिकी पाकिस्तान की उम्मीदें

[ad_1]

Last Updated:

india vs pakistan न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम को उनके ही देश में जमकर ट्रोल किया जै रहा है. पाकिस्तान के तमाम दिग्गज ये मानते है कि टीम में सिर्फ एक बल्लेबाज है जो हिंदुस्तान के स…और पढ़ें

एक खिलाड़ी बाकी अनाड़ी, हिंदुस्तान रोक देगा पड़ोसी देश की गाड़ी

भारत से मैच के पहले पाकिस्तान टीम को सर्विस सेंटर की जरुरत

गनई दिल्ली.  कराची में जिस कछुए की चाल से पाकिस्तान चला उसको देखते हुए ये तो कहा जा सकता है कि वो 23 फरवरी तक दुबई तो पहुंच जाएंगे पर मुकाबले के लिए कितने तैयार हो पाएंगे ये कह पाना किसी भी पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट के लिए फिलहाल बहुत मुश्किल है. पाक फैंस तो ये कहने लगे है कि उनको हिंदुस्तान से खेलने से पहले किसी सर्विस सेंटर में टीम को भेजना चाहिए ताकि हो सकता है सर्विसिंग के बाद टीम का इंजन थोड़ा चार्ज हो .

पाकिस्तान जिस बुरी तरह अपने मैदान पर हारी उससे तो उनके ही देश में एक बड़ी तादाद में लोग हिंदुस्तान को अभी से विजेता मानने लगे है और इसके पीछे की बड़ी वजह है खेल के तीनों डिपार्टमेंट में लचर प्रदर्शन जिसको 23 फरवरी से पहले ओवरहालिंग की जरूरत है. पाकिस्तान टीम सिर्फ एक खिलाड़ी के दमपर हिंदुस्ततान को हराने का सपना देख रही है और टीम इंडिया इस खिलाड़ी के लिए रणनीति बनाने में जुट चुका है .

आगा की आग बुझाओ सेमी का टिकट पाओ

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर ने पाकिस्तान की हार के बाद जो ट्वीट किया उसका सीधा मायने ये है कि सलमान आगा के अलावा पूरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी पैदल है. अश्विन ने सलमान आगा की तारीफ करते हुए कहा कि  बाबर आजम और सलमान अली आगा के बीच 50 रनों की साझेदारी कछुआ और खरगोश की कहानी का बढ़िया उदाहरण है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर रवि अश्विन का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साफ है कि अश्विन की निगाह में सलमान इस वक्त पाकिस्तान के सबसे  बड़े खिलाड़ी है तो इसके पीछे उनका शानदार एप्रोच है . सलमान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 गेंद पर 42 रन बनाए और घूमती पिच पर उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की . सलमान ट्राई सीरीज में भी मैन आफ दि सीरीज थे.

बाबर आजम रन बनाए और हिंदुस्तान को जिताए 

एक समय ये बात होती थी कि बाबर आजम को आउट करो तभी मैच जीता जा सकता है पर अब हालात ये है कि जितनि देर बाबर क्रीज पर रहेंगे उतनी देर पाकिस्तान के मैच हारने के चांस बढ़ते जाएंगें. पाकिस्तान के फैंस भी ये कहने पर मजबूर हो गए है कि बाबर को हिंदुस्तान के खिलाफ नहीं खिलाना चाहिए . न्यूजीलैंड के खिलाफ 71 के स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाना बाबर को बहुत भारी पड़ रहा है . पाकिस्तान के  बड़े बडे़ नाम बाबर को हार का सबसे बड़ा गुनाहगर मान रहे है जिसकी वजह से पूरी टीम का आत्मविश्वास हिल सा गया है. क्योंकि टीम का सबसे बड़ा बल्लेबाज अगर कटघरे में खड़ा कर दिया जाए तो इसका असर पूरी टीम पर पढ़ता है .

homecricket

एक खिलाड़ी बाकी अनाड़ी, हिंदुस्तान रोक देगा पड़ोसी देश की गाड़ी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *