Headlines

भारत-बांग्लादेश मैच के बाद क्यों नाराज हुआ PCB? ICC से किस बात की शिकायत की

[ad_1]

Last Updated:

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच गुरुवार को दुबई में खेले गए मैच के सीधे प्रसारण के दौरान दिखाए गए टूर्नामेंट के लोगो (Logo) में पाकिस्तान देश का नाम न होने पर PCB ने आईसीसी के सामने अपनी नाराजगी…और पढ़ें

भारत-बांग्लादेश मैच के बाद क्यों नाराज हुआ PCB? ICC से किस बात की शिकायत की

भारत-बांग्लादेश मैच के बाद क्यों नाराज हुआ PCB?

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच गुरुवार को दुबई में खेले गए मैच के सीधे प्रसारण के दौरान दिखाए गए टूर्नामेंट के लोगो (Logo) में पाकिस्तान देश का नाम न होने पर खेल की संचालन संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की है.

पीसीबी सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने गलती स्वीकार कर ली है और आश्वासन दिया है कि वह दुबई में सभी मैचों में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाले लोगो का उपयोग करेगा. भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था और वह हाइब्रिड फार्मूले के तहत अपने मैच दुबई में खेल रहा है.

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, देखें प्लेइंग XI

पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘ यह पुष्टि हो गई है कि पीसीबी ने इस संबंध में आईसीसी को पत्र लिखा है. आईसीसी ने पीसीबी को आश्वासन दिया है कि वह दुबई में खेले जाने वाले सभी मैच में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाला लोगो उपयोग करेगा जैसा कि 19 और 21 फरवरी को कराची में खेले गए मैचों में इस्तेमाल किया गया था.’’

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के प्रसारण में ऊपर बाएं तरफ जो लोगो लगा था उसमें केवल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखा था. उसमें मेजबान पाकिस्तान का नाम नहीं था. यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में रविवार को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैच से पहले सामने आया.

homecricket

भारत-बांग्लादेश मैच के बाद क्यों नाराज हुआ PCB? ICC से किस बात की शिकायत की

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *