Headlines

भूखी लड़की ने मंगाया चिकन रैप, दूसरे निवाले में लगा झटका, जिसे समझा गाजर वो तो था कुछ और ही, बाल-बाल बची!

[ad_1]

Last Updated:

सोचिए, आपको ज़ोर की भूख लगी हो और जब आप अपने लिए खाना मंगाए तो दूसरे ही निवाले में कुछ ऐसा मिल जाए, जो आपका दिमाग ही हिला दे. कुछ ऐसा ही हुआ एक ऑस्ट्रेलियन लड़की के साथ, जिसने अपनी कहानी साझा की है.

भूखी लड़की ने मंगाया चिकन रैप, दूसरे निवाले में लगा झटका, बाल-बाल बची!

चिकन रैप में निकली अजीब सी चीज़. (Credit- @notbrightemily)

एक ज़माना था कि आपको अगर भूख लगी भी हो, तो सोचना पड़ता था कि क्या बनाएं, जो जल्दी-जल्दी बन जाए. अब ज़ाना बदल चुका है और आप एक क्लिक पर कुछ ही मिनटों में खाना मंगा भी सकते हैं और बिना मेहनत से आराम से खा भी सकते हैं. हालांकि इसमें भी रिस्क कम नहीं है, कई बार तो कुछ ऐसा भी हो जाता है, जो आपकी कल्पना में भी कहीं नहीं रहा होगा.

सोचिए, आपको ज़ोर की भूख लगी हो और जब आप अपने लिए खाना मंगाए तो दूसरे ही निवाले में कुछ ऐसा मिल जाए, जो आपका दिमाग ही हिला दे. कुछ ऐसा ही हुआ एक ऑस्ट्रेलियन लड़की के साथ, जिसने अपनी कहानी साझा की है. लोगों ने इसे जानने के बाद हैरानी जताई है कि लड़की इतने बड़े मामले को इतनी आसानी से टाल कैसे गई वरना ये बात तो बहुत बड़ी थी.

खाने में निकला चाकू
ऑस्ट्रेलिया की एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है. उसने बताया कि वो काफी भूखी थी और अपने लिए उसने एक चिकन रैप खरीदा. हालांकि उसने एक छोटे से कैफे से ही इसे खरीदा था लेकिन जब वो इसे खाने लगी, तो उसका दिमाग झन्ना गया. एमिली नाम की लड़की ने बताया कि वो चिकेन रैप को खाना शुरू कर चुकी थी और इसी बीच उसके मुंह में कुछ कड़ा सा महसूस हुआ. उसे लगा कि ये गाजर है, लेकिन ये कट ही नहीं रही थी. फिर अपने रैप से उसने इसे बाहर निकाला, तो गाजर की जगह ये ऑरेंज कलर के हैंडल वाला एक चाकू था. वैसे तो वो चौंक गई लेकिन उसने ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हुए यही सोचा कि अगर ये सीधा होता, तो उसका मुंह कट सकता था.

लोगों ने दिए मिले-जुले रिएक्शन
लड़की तुरंत ही इसे लेकर उसी कैफे में गई, जहां से इसे उसने खरीदा था. उसने इसके बारे में उन्हें बताया लेकिन कोई हंगामा नहीं किया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि उसे इस पर चुप नहीं रहने चाहिए था बल्कि उन्हें सबक सिखाना चाहिए था. एक यूज़र ने लिखा- ये डरावना था न कि मज़ाकिया. कुछ ने बताया कि वो चाहे तो इस पर अच्छा-खासा मुआवज़ा ले सकती थी. वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे मज़ाक में लेते हुए कहा कि पक्का आपने शार्प चेद्दार चीज़ मांगा होगा, इसलिए उन्होंने शार्प नाइफ दिया.

homeajab-gajab

भूखी लड़की ने मंगाया चिकन रैप, दूसरे निवाले में लगा झटका, बाल-बाल बची!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *