[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम यूजर समीर अब्बास ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जो भेड़ चाल को दर्शा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भेड़ें बिना सोचे-समझे सिर्फ अपने आगे वाली भेड़ को देखकर उसके पीछे-पीछे चलती जाती है.
भेड़ चाल समझना हो तो ये वीडियो देख लीजिए. (फोटो: Instagram/thesamirabbas)
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि इंसान भेड़ चाल का हिस्सा बन जाता है. इसका अर्थ होता है कि जो काम एक व्यक्ति करता है, उसी का देखा-देखी दूसरा व्यक्ति भी वही काम करने लगता है. अक्सर छात्र किसी कोर्स को लेकर भी भेड़ चाल ही अपनाते हैं. पर क्या आपने कभी हकीकत में भेड़ चाल देखी है? (Herd Instict viral video) भेड़ें जब एक दूसरे के पीछे-पीछे चलती हैं और आगे वाली भेड़ की नकल करने लगती है तो फिर ऐसा दृश्य पैदा होता है, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भेड़ चाल का गजब उदाहरण है.
इंस्टाग्राम यूजर और पत्रकार समीर अब्बास (@thesamirabbas) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जो भेड़ चाल को दर्शा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भेड़ें बिना सोचे-समझे सिर्फ अपने आगे वाली भेड़ को देखकर उसके पीछे-पीछे चलती जाती है. एक व्यक्ति भेड़ों के झुंड को एक मैदान में लेकर जाता है जहां पर लकड़ियां जलाई गई हैं. वहां पर कई लोग खड़े हैं.
[ad_2]
Source link