Headlines

भैंस ने रात में दिया बछड़े को जन्म, सुबह हैरान रह गया गांव, दौड़ा-दौड़ा आया मुखिया

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक भैंस ने गाय के बच्चे को जन्म दिया है.

भैंस ने दिया बछड़े को जन्म, सुबह हैरान रह गया गांव, दौड़ा-दौड़ा आया मुखिया

गर्भवती भैंस के बच्चे को देखते ही आश्चर्यचकित रह गए लोग (इमेज- फाइल फोटो)

कुदरत का करिश्मा ऐसा होता है कि कई बार लोग यकीन नहीं कर पाते हैं. आंखों के समाने ऐसी-ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जो सच है की नहीं, इसपर ही लोग सवाल उठाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक परिवार की भैंस ने गाय के बच्चे को जन्म दिया है.

भारत के ग्रामीण इलाकों आज भी अधिकांश परिवार कृषि के साथ ही साथ पशु पालन से ही जीविका चलाते हैं. ऐसे में जब घर की गाय या भैंस गर्भवती होती है तो परिवार में खुशियां छा जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक परिवार ने जब अपनी गाभिन भैंस के बच्चे को लोगों को दिखाया, तो सब हैरान रह गए. किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि भैंस ने गाय के बच्चे को जन्म दिया है.

काली भैंस की भूरी बछड़ी
वीडियो में देख सकते हैं कि भैंस के गर्भ से आई बछिया का रंग भूरा है. वो देखने में गाय की बछिया लग रही है. भैंस की मालकिन ने बताया कि जब उन्होंने भैंस के बच्चे को देखा था तो वो भी हैरान रह गई थी. किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि ये भैंस का बच्चा है. सारा गांव दोनों को देखने के लिए उमड़ पड़ा. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *