Headlines

‘भ्रम में जीते हैं…’ प्रोडक्शन हाउस बिकने, FLOP होती फिल्मों से घबराए करण जौहर! अब इनसाइडर्स को ही किया टारगेट

[ad_1]

Last Updated:

करण जौहर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा. डायरेक्टर ने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया है. वो कहते हैं कि बॉलीवुड के कुछ लोग भ्रम में जीते हैं और अगर उनके पास ये भ्रम तोड़ने की कोई वै…और पढ़ें

‘भ्रम में जीते हैं...' प्रोडक्शन हाउस बिकने, FLOP होती फिल्मों से घबराए करण

करण जौहर ने कहा कि बॉलीवुड के कई लोग भ्रम में जीते हैं.

हाइलाइट्स

  • करण जौहर ने कहा बॉलीवुड के लोग भ्रम में जीते हैं.
  • करण ने अपनी सफलता का श्रेय पिता, शाहरुख और आदित्य को दिया.
  • करण ने कहा, “माय नेम इज़ खान” ने उन्हें अपनी काबिलियत पर यकीन दिलाया.

नई दिल्ली.  करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. करण जौहर का मानना है कि बॉलीवुड के लोग भ्रम में जीते हैं. वो यहां तक कहते हैं कि अगर उनके पास भ्रम तोड़ने की कोई वैक्सिन होती तो वो सबको वो वैक्सिन लगा देते. कोमल नहाटा के यूट्यूब चैनल गेम चेंजर के लिए इंटरव्यू देते हुए करण ने अपने फिल्मी सफर और एक प्रोड्यूसर से डायरेक्टर तक की जर्नी तय करने के बारे में बात की.

वो कहते हैं, ”माय नेम इज़ खान’ के बाद मुझे यकीन हुआ कि मुझे अपना काम आता है’. उन्होंने आगे समझाया कि ये फिल्म उनकी क्षमता से बाहर थी. वो कहते हैं कि उन्हें लगाता था कि माय नेम इज़ खान जैसी फिल्म को मणिरत्नम जैसा डायरेक्टर मिलना चाहिए था, लेकिन इस मौके को उन्होंने एक चुनौती की तरह लिया था औऱ अपने आपको एक डायरेक्टर के तौर पर साबित करने की ठान ली थी.  वो आगे कहते हैं कि जब उन्होंने फिल्म के कुछ शॉट्स देखे तो उन्हें यकीन हो गया कि वो कर सकते हैं और उन्हें एक निर्देशक के तौर पर अपना काम जारी रखना चाहिए. 

एक फिल्म ने दिलाया काबिलियत पर यकीन
फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम उम्र में नाम कमाने के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय खासकर के उनके पिता यश जौहर को जाता है. इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा का उनके सपोर्ट के लिए आभार जताया.  करण कहते हैं कि उन्हें हमेशा से लगता था कि उन्हें जो कुछ भी मिला था वो उनकी किस्मत थी. वो अपने आप को काबिल नहीं मानते थे, लेकिन माय नेम इज खान फिल्म ने उन्हें यकीन दिलाया कि वो काबिल हैं.

इनसाइडर्स पर ही साधा निशाना
अपने इस इंटरव्यू में ही करण जौहर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन लोगों पर निशाना साधा जो भ्रम में जीते हैं. वो कहते हैं, ‘मैं हकीकत में जीता हूं, मुझे किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है. भ्रम एक बीमारी है और अगर मेरे पास इस बीमारी की कोई वैक्सिन होती तो मैं इस इंडस्ट्री के कई लोगों को वो वैक्सिन लगा देता’.

फ्लॉप फिल्मों पर कही बड़ी बात
वो आगे कहते हैं कि वो अपनी फिल्मों से वाकिफ हैं और उन्हें मालूम है कि उनकी फिल्मों क्यो चली या फिर क्यों नहीं चली. वो 80 प्रतिशत हकीकत से वाकिफ रहते हैं. करण ने कहा, ‘मुझे कभी कभी ये लोग समझ नहीं आते. मुझे लगता है कि ये लोग अपने आप से भी झूठ बोलते हैं. ये अपने आप से झूठ बोलते हैं कि इन लोगों ने अच्छी फिल्म बनाई या फिर उन्हें यकीन है कि इन्होंने अच्छी फिल्म बनाई.’ 

homeentertainment

‘भ्रम में जीते हैं…’ प्रोडक्शन हाउस बिकने, FLOP होती फिल्मों से घबराए करण

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *