Headlines

मंदिर के पास चल रही थी खुदाई, अचानक मिला पीतल का बक्सा, खोल कर देखा तो उड़े होश! जुट गई भारी भीड़

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

लखीमपुर के सिंगाही खुर्द गांव में खुदाई के दौरान श्री बालाजी धाम के पास पीतल का बक्सा मिला, जिसमें राम दरबार, हनुमान जी की मूर्तियां और 1920-1940 के चांदी के सिक्के मिले.

X

बक्से

बक्से से निकली चीजें

लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर जिले के पलिया तहसील क्षेत्र के सिंगाही खुर्द गांव में स्थित श्री बालाजी धाम के परिसर के पास खुदाई करने के दौरान जमीन से एक पीतल का बक्सा मिला है. जब उसे खोल कर देखा गया तो उसमें कुछ मूर्तियां और चांदी के सिक्के मिले. जानकारी के मुताबिक जब मंदिर के पुजारी ने पीतल के बक्से को खोला तो उसमें पीतल के राम दरबार, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवाताओं की मूर्तियां मिली.

इसके अलावा खुदाई के दौरान सिक्के भी मिले हैं. वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद इस जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मूर्तियों को मंदिर के पुजारी को सौंप दिया.

जमीन में बक्सा दबा मिला
बता दें कि मंदिर परिसर में कमेटी द्वारा सिंदूरी वाले हनुमान जी व खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए खुदाई कराई जा रही थी. खोदाई के दौरान जमीन में बक्सा दबा मिला, जिसे बाहर निकाला गया. बक्से को खोलकर देखा गया तो लोग हैरान रह गए. इसमें राम दरबार, लक्ष्मी, गणेश, दुर्गा की मूर्ति मिलने के साथ ही त्रिशूल, बालाजी की चांदी की मूर्ति, पांच गदा, पांच शालिग्राम. इसके अलावा 1920 और 1940 के प्राचीन नौ सिक्के समेत अन्य सामान रखा था.

पुराने सिक्के भी मिले
मंदिर के पुजारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मूर्तियां व सिक्के काफी पुराने लग रहे हैं. जिससे क्षेत्र के लोगों में विशेष जिज्ञासा बनी हुई है. मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंदरी वाले हनुमान जी और खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए परिसर में खुदाई हो रही थी. इसी दौरान अचानक लोगों की नजर उस पीतल के बॉक्स पर पड़ गई. खबर फैलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

homeajab-gajab

मंदिर के पास चल रही थी खुदाई, अचानक मिला पीतल का बक्सा, खोला तो उड़ गए होश!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *