[ad_1]
Last Updated:
शख्स का दावा है कि वो मरने के बाद इतने सुकून में था और इतनी अच्छी जगह पर पहुंच चुका था कि उसे वापस आने का अफसोस होने लगा. उसने अपने सामने डॉक्टरों को देखा और इतना शोर सुनने के बाद दुआ मांगी कि वो मर ही जाता तो …और पढ़ें
मरकर ज़िंदा हुआ शख्स, हुआ पछतावा.
दुनिया में कुछ चीज़ें इतना अजीबोगरीब होती हैं कि हम उनके बारे में ठीक से सोच-समझ भी नहीं पाते हैं. कुछ ऐसी ही घटनाएं वे होती हैं, जब लोग दावा करते हैं कि वो मरने के बाद फिर वापस आए हैं. ऐसी कई कहानियां हमने सुनी हैं लेकिन एक बुजुर्ग शख्स कुछ अलग ही बताया. उनका दावा है कि वो कुछ समय के लिए इस दुनिया से गए और जब वो ज़िंदा हो गए, तो उन्हें अपसोस हुआ.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक डेव सिंग्लेटन (Dave Singleton) नाम के शख्स का दावा है कि उनकी मौत 20 साल पहले हो गई थी. उन्हें अपने मरने का एहसास भी हुआ था लेकिन फिर से वो ज़िंदा हो गए. आमतौपर पर लोग दूसरी ज़िंदगी मिलने के बाद खुश होते हैं लेकिन डेव को इस बात का अफसोस हो रहा है क्योंकि उन्हें वो दूसरी दुनिया बहुत ही अच्छी लग रही थी.
कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी मौत
डेव बताते हैं कि उनके 65 बर्थडे के बाद ही उन्हें एक दिन हार्ट ब्लॉक की दिक्कत हुई. उनकी धड़कनें बहुत धीमी चल रही थीं और वे चल नहीं पा रहे थे. अपने पड़ोसी को उन्होंने जब ये बात बताई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया. डेव बताते हैं कि उनका दिल धड़कना लगभग बंद कर चुका था और डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में लगी थी. उन्हें एक बेड पर शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उन्हें लगा रोशनी कम हो रही है, पर्दे खींचे जा चुके हैं. उन्होंने किसी से पूछा- क्या ये मैं हूं? इतने के बाद वे किसी और ही दुनिया में पहुंच गए. यहां सुंदर बगीचा और अच्छी धूप थी. उन्हें अपने परिवार और दोस्त हंसते-खेलते हुए दिख रहे थे, मानो ये कोई खास ईवेंट हो. वे उस पल को और उस जगह के सुकून को एंजॉय कर रहे थे.
‘क्यों आ गया वापस?’
इसी बीच उनके इस सुकून में खलल तब पड़ा, जब उन्हें वापस डॉक्टरों की आवाज़ और आसपास का शोर सुनाई देने लगा. उन्हें पता चला कि 8 मिनट पहले उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था और अब पेसमेकर की मदद से वो जीवित बच चुके हैं. अब 85 साल से हो चुके डेव बताते हैं कि उन्हें वापस आना अच्छा नहीं लगा, वे वहां काफी अच्छा और आराम महसूस कर रहे थे. तब से वे दुनिया घूमते हुए अपना वक्त बिता रहे हैं. वैसे जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में करीब 80 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो मौत को छूकर आ चुके हैं और वे अपना एक्सपीरियंस साझा करते हैं.
February 24, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link