Headlines

मसाले के डिब्बे से निकाली हल्दी-मिर्च, सब्ज़ी नहीं बना दी मसालेदार पेंटिंग, दंग कर देगा वीडियो, 2 करोड़ लोगों ने देखा!

[ad_1]

Last Updated:

जिन मसालों का इस्तेमाल हम खाने को स्पाइसी बनाने के लिए करते हैं, उसका इस्तेमाल एक कलाकार ने स्पाइसी पेंटिंग बनाने के लिए किया है. ये वीडियो देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे.

दुनिया में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है. हालांकि दिक्कत ये होती है कि उनकी प्रतिभा को पहचान नहीं मिल पाती. सोशल मीडिया पर लोग जब ऐसे वीडियो डालते हैं, तब पूरी दुनिया इन्हें देखती है और प्रशंसा करती है. एक कलाकार की कलाकारी का ऐसा ही नमूना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

यूं तो आपने पेंटिंग से जुड़े कई सारे वीडियोज देखे होंगे, लेकिन ऐसा शायद ही कभी देखा हो. जिन मसालों का इस्तेमाल हम खाने को स्पाइसी बनाने के लिए करते हैं, उसका इस्तेमाल एक कलाकार ने स्पाइसी पेंटिंग बनाने के लिए किया है. ये वीडियो देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. कुछ सेकंड का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हल्दी-मिर्च से बनाई बेहतरीन पेंटिंग
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स प्लेट में एक-एक चम्मच हल्दी और मिर्ची डाली और कागज कैनवस पर इसे रख लेता है. इसके बाद वो इसे खास तरीके से फैलाना शुरू कर देता है. फिर वो माचिस को जलाकर उसकी राख से लड़की के आंख और बाल को तैयार करता है. आखिरकार जब ये पेंटिंग फिनिश होती है, तो काफी खूबसूरत और रियलस्टिक लगने लगती है. इस चित्र की एक-एक बारीकी इसे बेहद खूबसूरत बना रही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *