Headlines

महाकुंभ में परिवार संग पहुंची 35 साल की ये हीरोइन, 1 वीक तक भक्तों की सेवा, खिलाया खाना

[ad_1]

Last Updated:

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जहां ममता कुलकर्णी ग्लैमर वर्ल्ड से अलविदा कहकर हमेशा के लिए संन्यासी बन गई हैं तो वहीं दूसरी ओर एक अन्य अभिनेत्री भी यहां पहुंची हैं. हालांकि, वो एक्ट्रेस यहां दान-पुर्ण्य के क…और पढ़ें

महाकुंभ में परिवार संग पहुंची 35 साल की ये हीरोइन, 1 वीक तक भक्तों की सेवा

कुंभ में लोगों की सेवा कर रही ये अभिनेत्री

नई दिल्लीः प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ जारी है जो 13 जनवरी से शुरू है और 26 फरवरी तक रहेगा. इस बीच करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है और लाखों की संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है. इस महाकुंभ में देश- विदेश की तमाम बड़ी हस्तियों का आना हो रहा है, फिर चाहे वो क्रिकेट जगत हों या बिजनेस. हिंदी सिनेमा के सितारे भी संगम तट पर पहुंचे हैं और कुछ तो ऐसे हैं जो वहां रहकर भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें एक हीरोइन संगम आने वाले लोगों को भंडारा कराते दिख रही हैं.

यहां बात हम 35 साल की एक्ट्रेस नताशा सूरी के बारे में कर रहे हैं जो इन दिनों प्रयाग में डेरा डाले हुए हैं और यहां आने वाले भूखे लोगों को खाना खिला रही हैं. इस बात की जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ पोस्ट कर दी है. नताशा ने एक पोस्ट शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हर हर महादेव… प्रयागराज में अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में एक पूरे सप्ताह तक सेवा करने और देखने का सबसे शुभ आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं!! 144 वर्षों के बाद आए इस महाकुंभ में शामिल होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है!!’ हर हर गंगे!! इस विशाल मेला प्रबंधन और व्यवस्थाओं के अत्यधिक सफल निष्पादन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया.’ अभिनेत्री ने ये पोस्ट 2 दिन पहले ही शेयर की है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *