Headlines

महाकुंभ में पहुंची ‘पतिव्रता’ पत्नी, वीडियो कॉल पर ही धो दिए ‘इनके’ पाप , अब छाती पीट-पीटकर रो रहा है पति!

[ad_1]

Last Updated:

Woman Dips Mobile in Sangam : महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) से जुड़े हुए बहुत से वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन हमारा दावा है कि ऐसा तो नहीं देखा होगा. वीडियो में एक पत्नी अपने पति को पुण्य का भागी बनाने के लिए ब…और पढ़ें

महाकुंभ में पहुंची 'पतिव्रता' पत्नी, वीडियो कॉल पर ही धो दिए 'इनके' पाप!

लोगों ने लड़की को टैग दिया – ‘गोपी बहू’

महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) का स्नान पर्व समाप्ति की ओर है और महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के साथ ये पर्व खत्म हो जाएगा. ऐसे में लोग अपने परिवार के लोगों को स्नान कराने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इससे जुड़े हुए तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन आखिरी दौर में एक महिला का ऐसा वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है, जो अलग ही तरीके से अपने पति के पाप धोने में लगी हुई है.

महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) से जुड़े हुए बहुत से वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन हमारा दावा है कि ऐसा तो नहीं देखा होगा. वीडियो में एक पत्नी अपने पति को पुण्य का भागी बनाने के लिए बहुत ही अलग तरीके से कुंभ स्नान करा रही है. आपको ये वीडियो देखने के बाद सीधा गोपी बहू का लैपटॉप वाला वीडियो याद आ जाएगा.

पति को पत्नी ने कराया ‘ऑनलाइन स्नान’
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला संगम के पावन जल के बीच खड़ी हुई है. उसकी मांग में सिंदूर है और वो अपने हाथ में मोबाइल फोन लिए हुए है. वो वीडियो कॉल पर अपने पति से बात कर रही होती है और इसी बीच वो उसे भी पुण्य का भागी बनाने लिए ऑनलाइन स्नान कराने लगती है. इसके लिए वो मोबाइल को ही पानी में दो-तीन बार डुबकी लगवा देती है. इस दौरान वो तो मुस्कुरा रही है लेकिन उसके पति के दिल पर क्या बीती होगी, वही जान सकता है क्योंकि मोबाइल तो काम से जा चुका होगा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *