[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @log_kya_khenge77 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो एक उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी का है. शख्स की ड्यूटी प्रयागराज में महाकुंभ में लगी है. इस मौके पर उसकी मुलाकात उसकी एक पुरानी दो…और पढ़ें
शख्स 37 साल बाद अपनी पुरानी दोस्त से मिला. (फोटो: Instagram/@log_kya_khenge77)
महाकुंभ अपने अंतिम पड़ाव पर है, आज यानी 26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी नहान है. इस महान उत्सव में सिर्फ आस्था और धर्म से जुड़ी भावना ही नहीं देखने को मिली, बल्कि लोगों के बीच प्यार और मोह भी नजर आया है. इस बात का एक सबूत ये पुलिसकर्मी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस शख्स को महाकुंभ (Police officer meet childhood good friend after 37 years) में उसकी एक पुरानी दोस्त 37 साल बाद मिली जो उसके साथ कॉलेज में पढ़ती थी. इस मौके पर उसने दोस्त के साथ वीडियो बनाया और उससे महाकुंभ से जुड़ी बातें करने लगा. पर बातों-बातों में उसने अपने दिल की बात भी कह दी. उसकी भावनाओं को देखकर लोग भावुक हो गए और कहने लगे कि अगर समय पर बोल देता तो आज बात कुछ और होती!
इंस्टाग्राम अकाउंट @log_kya_khenge77 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो एक उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी का है. शख्स की ड्यूटी प्रयागराज में महाकुंभ में लगी है. इस मौके पर उसकी मुलाकात उसकी एक पुरानी दोस्त से हो गई जो उसके साथ डिग्री कॉलेज में 1988 के दौर में पढ़ा करती थी. कॉलेज के बाद अब जाकर शख्स उससे मिला. 37 साल के बाद मिलते ही शख्स ने उसके साथ मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया.
[ad_2]
Source link