[ad_1]
Last Updated:
महाकुंभ 2025 में यूं तो करोड़ों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उन लोगों को भी पुण्य कमाने का मौका मिल रहा है, जो इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं.
संगम में पवित्र आत्माओं की पावन डुबकी. (Credit- Instagram/artificialbudhi )
महाकुंभ 2025 में लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और कल्पवास कर रहे हैं. प्रयागराज में संगम नगरी के तट पर इतनी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं कि देखने वाले आश्चर्यचकित हो रहे हैं, क्योंकि एक जगह पर इतने लोगों का एकत्र होना और हर रोज़ मां गंगा का आशीर्वाद लेना कोई मज़ाक की बात नहीं है. यही वजह है कि महाकुंभ पूरी दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
प्रयागराज में लगे महाकुंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती ही रहती हैं. जिनमें महाकुंभ का ड्रोन से लिया गया नजारा लोगों का दिल छू रहा है. महाकुंभ 2025 में यूं तो करोड़ों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उन लोगों को भी पुण्य कमाने का मौका मिल रहा है, जो इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं.
महात्मा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेई तक …
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संगम के पवित्र जल में वे लोग भी पावन डुबकी लगा रहे हैं, जो यहां भौतिक रूप से पहुंच नहीं सकते. हम बात कर रहे हैं उन महान आत्माओं की, जो इस दुनिया से जा चुके हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि स्वर्गीय रतन टाटा और एपीजे अब्दुल कलाम लेकर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू तक पवित्र डुबकी लगाते हुए दिख जाएंगे. ये नज़ारा काफी अनोखा और सुकून देने वाला लग रहा है.
[ad_2]
Source link