Headlines

महाकुंभ से फेमस हुईं मोनालिसा पहुंचीं केरल, मेकओवर देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

[ad_1]

Last Updated:

प्रयागराज महाकुंभ से पहचान पाने वाली मोनालिसा भोसले अब फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लीड रोल में नजर आएंगी. हाल ही में वो पहली बार एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं, जहां उनका मेकओवर देख फैंस हैरान हैं. मोनालि…और पढ़ें

महाकुंभ से फेमस हुईं मोनालिसा पहुंचीं केरल, मेकओवर देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

मोनालिसा केरल में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं.

नई दिल्ली.  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से मोनालिसा भोसले को जबरदस्त पहचान मिली. मध्य प्रदेश से ताल्लुक रकने वाली मोनालिसा ने महाकुंभ में माला बेचकर खूब लोकप्रियता हासिल की. उनकी कत्थई आखों ने सबका खूब ध्यान खींचा. हालांकि लोगों से मिल रहे अटेंशन की वजह से मोनालिसा के परिवार ने उन्हें महाकुंभ से वापस भेज दिया था. लेकिन अब वो जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

हाल ही में मोनालिसा भोसले केरल पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने लेटेस्ट मेकओवर से सबका खूब ध्यान खींचा. सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा का वीडियो देखकर आप भी पहली नजर में धोखा खा जाएंगे. 16 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार मोनालिसा केरल के एक प्रोग्राम में पहुंची जहां वो लाल रंग का सूट सलवार और मोती की माला पहने दिखीं. उनके कर्ल बाल और लाइट मेकअप ने भी सबका खूब ध्यान खींचा.

वीडियो



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *