[ad_1]
Last Updated:
70-80 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना का कोई सानी नहीं था. उन्होंने अपने दौर में ऐसी धाक जमा रखी थी कि बड़े-बड़े स्टार उनके आगे फीके पड़ जाते थे. अपने एक इंटरव्यू में तो विनोद ने खुलेआम कह दिया था कि महिलाओं के मामले में मुझे भी जरूरत होती है.महिलाओं के मामले में मैं कोई संत नहीं हूं.

नई दिल्ली. बतौर विलेन करियर की शुरुआत में अपनी पहचान बना चुके विनोद खन्ना एक समय के बाद रोमांस के बादशाह बन गए थे. उन्होंने विलेन के रोल ही नहीं, रोमांटिक रोल निभाकर भी लोगों को हैरान कर दिया था. उनका नाम उस दौर की कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा. लेकिन उनका कहना था कि शारीरिक जरूरतें हैं,वह महिलाओं के मामले में संत नहीं.

विनोद खन्ना अपने दौर के इकलौते ऐसे सुपरस्टार थे, जो अमिताभ बच्चन को उस दौर में टक्कर देते थे, जब अमिताभ की तूती बोलती थीं. दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, दोनों की तुलना भी खूब होती थी.

विनोद खन्ना इडंस्ट्री में अपने काम के साथॉ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी पहचाने जाते थे. अपने एक इंटरव्यू में तो उन्होंने जिस्मानी रिश्तों पर बयान देकर हलचल ही मचा दी थी.महिलाओं के बारे में उन्होंने खुलकर बात की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विनोद खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जो, उनके उस दौर का है, जब वह सुपरस्टार रहे और उनके महिलाओं संग अफेयर थे. वो ना अपने दौर के सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे.

इन दिनों उनके बेटे अक्षय खन्ना इडंस्ट्री में तहलका मचाए हुए हैं. ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंटीमेसी और जिस्मानी जरूरत पर बात करते हैं. रेड्डिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विनोद अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कह रहे हैं.

अपने इस इंटरव्यू में विनोद खन्ना पूछने पर कहत हैं कि मैं बैचलर था और मैं महिलाओं के मामले कोई संत नहीं हूं. मुझे भी सेक्स की उतनी जरूरत है जितनी बाकी लोगों को है. मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?’

विनोद खन्ना ने दो शादियां की थीं, पहली शादी उनकी गीतांजलि खन्ना से हुई थी, जिनसे वह बेटे अक्षय और राहुल के पिता बने. साल 1975 में दोनों की शादी हुई और साल 1985 में तलाक हो गया था. फिर दूसरी शादी उन्होंने साल 1990 में कविता खन्ना से रचाई थी.

बता दें कि फिल्मी दुनिया में भी विनोद खन्ना के किस्से खूब सुने जाते हैं. फिल्म दयावान में तो वह माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए बेकाबू हो गए थे. इस सीन के बाद कट कहने के बाद भी वह नहीं रूके थे.माधुरी को आज भी उस फिल्म को करने का पछतावा होगा. फिल्म का वो सीन आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.
[ad_2]
Source link