Headlines

महिला का दावा, चार बार मौत को मात देकर किया स्वर्ग का अनुभव!

[ad_1]

Last Updated:

मरने के बाद इंसान शरीर छोड़कर कहां जाता होगा? आत्मा किसके साथ जाती होगी और स्वर्ग या नर्क दिखते कैसे होंगे? ऐसे बहुत से सवाल सबके मन में होते हैं. हालांकि कुछ लोग मृत्यु के बाद के अनुभव साझा करके इसका जवाब भी द…और पढ़ें

4 बार मरकर ज़िंदा हुई महिला, बताया- मौत के बाद होता है क्या?

चार बार मरकर स्वर्ग पहुंची महिला.

हाइलाइट्स

  • 62 साल की शेरॉन मिलिमैन ने 4 बार मौत को मात दी.
  • शेरॉन ने स्वर्ग और नर्क के अनुभव साझा किए.
  • रोशनी ने शेरॉन को बाहों में भरा और स्वर्ग ले गई.

हम सभी ये बात जानना चाहते हैं कि मरने के बाद इंसान कहां जाता होगा? हालांकि इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने जीवन के बाद की दुनिया भी देखी है और वे स्वर्ग और नर्क कैसा दिखता है ये भी जानते हैं. एक ऐसी ही 62 साल की महिला ने बताया कि वो एक नहीं बल्कि चार-चार बार मौत को मात दे चुकी है और स्वर्ग तक पहुंचकर लौट चुकी है.

मरने के बाद इंसान शरीर छोड़कर कहां जाता होगा? आत्मा किसके साथ जाती होगी और स्वर्ग या नर्क दिखते कैसे होंगे? ऐसे बहुत से सवाल सबके मन में होते हैं. हालांकि कुछ लोग मृत्यु के बाद के अनुभव साझा करके इसका जवाब भी देते हैं. ये कितना सच या झूठ, ये तो नहीं पता लेकिन रोमांचक ज़रूर होता है.

चार बार शरीर छोड़कर चली गई आत्मा
62 साल की हो चुकीं शेरॉन मिलिमैन दावा करती हैं कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में 4 बार मौत को मात दी है. ये सिलसिला तब से शुरू हुआ, जब वे 13 साल की थीं. वे बताती हैं कि मां के साथ वे तैरने गईं थीं लेकिन अचानक ही तैरना भूल गईं और डूबने लगीं. इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनकी आत्मा ऊपर तैर रही है और शरीर नीचे डूब गया है. उन्हें न डर लग रहा था न दर्द हो रहा था, इसी दौरान उन्हें लाइफगार्ड्स ने बचा लिया और वे सीपीआर के बाद ज़िंदा हो गईं. इसी तरह 43 साल की उम्र में उनके ऊपर बिजली गिर पड़ी थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां भी उनका शरीर धरती पर था और आत्मा बहती हुई स्वर्ग में पहुंच गई. जब वे दोबारा ज़िंदा हुईं, तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा था. तीसरी बार एक सर्जरी के दौरान उनकी आत्मा ने शरीर छोड़ा और चौथी बार वे गलत दवाओं की वजह से मर गई थीं.

एक रोशनी आई, मुझे बाहों में भर ले गई
शेरॉन बताती हैं कि उन्हें इस दौरान अलग-अलग अनुभव हुए. वे एक बार बताती हैं कि एक रोशनी उनकी ओर आई और पास आते-आते वो बहुत विशाल हो गई और उन्हें मानो अपनी बाहों में भरकर स्वर्ग ले गई. यहां पर गुलाबी और सुनहरे रंग के बादल थे और एक गोल्डेन बुक रखी हुई थी, जिसमें अलग ही लिपि में कुछ लिखा हुआ था. उन्होंने कई बार जीसस को भी देखा और वहां पर बहुत से मार्गदर्शक भी थे. उन्हें अच्छा खाना दिया गया और वे बताती हैं कि वे शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतने नज़दीक से ये सब कुछ देखने को मिला. इसके बाद उनकी ज़िंदगी काफी बदल गई और सोचने का नज़रिया भी बदला.

homeajab-gajab

4 बार मरकर ज़िंदा हुई महिला, बताया- मौत के बाद होता है क्या?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *