Headlines

महिला को डेटिंग साइट पर शख्स ने भेजा मैसेज, होटल में बुलाया मिलने, सच जानते ही भाग खड़ा हुआ!

[ad_1]

Last Updated:

डेटिंग साइट पर एक खूबसूरत महिला को देखते ही शख्स ने मैसेज भेजा और उस महिला को मिलने के लिए होटल में बुलाया. महिला जैसे ही होटल में पहुंची, दोनों की बात शुरू हुई. तभी महिला के बारे में एक ऐसी सच्चाई पता चली, जिसे…और पढ़ें

महिला को शख्स ने भेजा ऑनलाइन मैसेज, होटल में बुलाया, सच जानते ही भाग खड़ा हुआ!

रोसाना को उम्मीद है कि उन्हें एक दिन ऐसा पुरुष मिलेगा, जो उन्हें समझेगा. (Photo Credit- Instagram)

आजकल कई ऐसे डेटिंग ऐप्स हैं, जहां पर लोग एक-दूसरे से मिलने का वादा करते हैं. इसके बाद बाहर किसी होटल में जाकर एक-दूसरे को करीब से जानते हैं और धीरे-धीरे प्यार में पड़ जाते हैं. विदेशों के अलावा भारत में भी डेटिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन कई बार आमने-सामने मिलने पर लोगों के हाथ निराशा लगती है. ऐसा ही कुछ ब्राजील की रहने वाली रोसाना फेरेरा (Rosana Ferreira) के साथ हुआ. दरअसल, रोसाना को डेटिंग साइट पर देखते ही एक शख्स ने मैसेज भेजा और मिलने के लिए होटल में बुलाया. इस रिश्ते को लेकर रोसाना बेहद खुश थीं. ऐसे में वो डेटिंग पर पहुंच गईं. रोसाना ने अपनी लाइफ से जुड़ी सच्चाई के बारे में उस शख्स को बताया, जिसे सुनते ही उसके होश ठिकाने आ गए. वो तुरंत वहां भाग खड़ा हुआ. इसी बात से रोसाना बेहद नाराज हैं.

रोसाना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब वो डेट पर गईं, तो सामने वाले शख्स अपनी जिंदगी के बारे में बताना शुरू किया. रोसाना ने उसे यह भी बताया कि उनका एक 11 साल का बच्चा है, जबकि वो खुद 38 साल की हैं. इतना सुनते ही शख्स ने रोसाना से रिश्ता तोड़ लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ. इसके बाद रोसाना उन पुरुषों पर पलटवार किया है जो सिंगल मदर के साथ संबंध नहीं रख सकते. रोसाना ने कहा कि वह अपने 11 वर्षीय बेटे मार्सेलो की सिंगल मदर हैं, जो उनकी पहली प्राथमिकता है. आपको बता दें कि रोसाना फरेरा एक ब्यूटी क्वीन रही हैं. उन्होंने मिस बमबम का खिताब भी जीता है और ग्लैमरस फिल्ड में ही अपना करियर भी बनाया. लेकिन करियर से अलग उनकी सार्वजनिक लाइफ बिल्कुल आम महिलाओं की तरह है. अंग्रेजी वेबसाइट नीड टू नो (Needtoknow) से बातचीत में रोसाना ने कहा कि मुझे तो उन मर्दों पर दया आती है, जो सिंगल मदर को डेट करने से डरते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *