[ad_1]
Last Updated:
यह महिला ना केवल रोज अपने सिर के बाल जमा करती है, बल्कि उनकी गिनती का हिसाब किताब भी रखती है. वह अब तक 30 हजार बाल जमा कर चुकी है. उसके करोड़ों लाइक्स मिल चुके हैं और लाखों फालोअर्स भी और इससे उनकी कमाई भी होती…और पढ़ें
यह महिला केवल बाल जमा ही नहीं बल्कि एक एक बाल का हिसाब भी रखती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शौक किसी भी तरह का हो सकता है. अजीब शौक पालने वालों की भी कमी नहीं है. कई लोग हैं जो अजीब चीजें जमा करते हैं. अनोखी चीजों में कई तो ऐसी होती है जिनके बारे में सुन कर सिर्फ हैरानी होती है. यूके की एक महिला को कुछ और नहीं अपने सिर के बाल जमा कर गिनने का शौक है और आप शायद यकीन नहीं करें. वह अब तक ठीक 30 हजार से ज्यादा बाल जमा कर चुकी है और एक एक को गिन कर रखा हुआ है.
दीवार पर टांग रखा है कलेक्शन
लिव रोज़ अपने कलेक्शन के बालों को गिनती हैं जो उन्होंने एक हेयर ब्रश में जमा कर दीवार पर टांग रखे हैं. महिला के बाल 22. 5 इंच लंबे हैं, जो अब कमर की नीचे तक पहुंच चुके हैं. उनका रूटीन बहुत ही सख्त है, उनके शौक के जुनून का आलम ये है कि बीते चार से उनके बालों की संख्या जो 30 हजार तक पहुंची है, उनका इरादा संख्या को एक लाख तक पहुंचाने का इरादा है.
लिख रखा है पूरा हिसाब
लिव बालों की गिनती का हिसाब किताब एक नोटबुक में दर्ज कर रखती हैं. इसके अलावा वो अपने शौक के सफर को सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं. वे बताती हैं कि शुरू में उनके बाल अच्छे से जमा करने की कोई योजना नहीं थी. उन्हें केवल बाल सम्भाल कर रखने का शौक था और वे उसे विग में बदलने का सोचा करती थीं.
[ad_2]
Source link