Headlines

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू की, बैट में करेंगे बदलाव

[ad_1]

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के पू्र्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. दरअसल, सूत्रों की माने तो   इस सीजन की शुरूआत से पहले माही अपने बैट में बड़ा बदलाव कर सकते है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक…और पढ़ें

IPL2025: धोनी ने इस सीजन धमाका करने के लिए मंगाया नया हथियार

धोनी के किटबैग में इस बार क्या क्या नया होगा ?

हाइलाइट्स

  • धोनी आईपीएल 2025 के लिए हल्के बैट का उपयोग करेंगे.
  • धोनी ने बैट के वजन में कमी करने का निर्णय लिया.
  • आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा.

नई दिल्ली. कुछ दिन पहले भारत-पाकिस्तान मैच को टीवी पर टकटकी लगाए एक शख्स का वीडियो हर जगह देखा गया और उसकी चर्चा भी जमकर इसलिए हुई क्योंकि वो चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैच देख रहे थे . ये कोई और नहीं महेंद्र सिंह धोनी थे . इस वीडियो के बाद हर किसी के जेहन में एक ही बात थी कि क्या धोनी आईपीएल 2025 की तैयारी शुरु कर चुके है .

पिछले दिनों आईपीएल 2025 सीजन के शेड्यूल का ऐलान हुआ. इस सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. जबकि इस सीजन का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स के पू्र्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. दरअसल, सूत्रों की माने तो   इस सीजन की शुरूआत से पहले माही अपने बैट में बड़ा बदलाव कर सकते है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, महेन्द्र सिंह धोनी अपने बैट की वजन में कमी करने वाले हैं. अब तक माही अपने करियर में भारी बैट के इस्तेमाल के लिए जाने जाते रहे हैं.

माही के किट में नया बैट 

बड़े शॉट्स खेलने के लिए भारी बैट माही की पहचान रही है . आम तौर पर  महेन्द्र सिंह धोनी अपने अंडर-19 के दिनों में तकरीबन 1200 ग्राम के बैट का इस्तेमाल करते आए है और उनके ज्यादातर बैट जलंधर में बनते है .  बैट सके बाद माही तकरीबन 1300 ग्राम का बैट इस्तेमाल करने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया दिनों में माही के घर 5 बैट पहुंचाए गए हैं. इन बैटों को जलंधर में बनाया गया है. इससे पहले पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने बताया था कि माही अपने बैट पर काम कर रहे हैं. बढ़ती उम्र और कम होते रिफ्लैक्सस की वजह से धोनी ने ये कदम उठाया है और संकेत इस बात के भी मिल रहे है कि वो बैटिंग आर्डर में भी बदलाव कर सकते है .

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद चेन्नई से जुड़ेंगे धोनी 

सूत्रों के मुताबिक, महेन्द्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स कैंप ज्वॉइन करने की तारीख पर संशय बरकरार है. अब तक यह साफ नहीं है कि माही कब चेन्नई सुपर किंग्स कैंप ज्वॉइन करेंगे. हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि पूर्व कप्तान चैंपियंस  ट्रॉफी  के बाद  कैंप का हिस्सा बन जाएंगे, लेकिन अब तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में माही की गिनती होती है. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में रिकॉर्ड 5 बार टाइटल जीता है. माही कैंप में भले ही मार्च में टीम के साथ जुड़े पर उन्होंने प्रैक्टिस शुरु कर दी है और वो रांची और मुंबई दोनों जगह गेंदों को मैदान के बाहर पहुंचाते देखे जा रहे है .

homecricket

IPL2025: धोनी ने इस सीजन धमाका करने के लिए मंगाया नया हथियार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *