Headlines

मां के पास बचे थे चंद घंटे, दूसरे शहर से आ रही बेटी को लगा नहीं हो पाएगी अंतिम भेंट, तभी देवदूत बनी एयरलाइन!

[ad_1]

Last Updated:

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन्स की बहुत तारीफ हो रही है. हैना व्हाइट (Hannah White) नाम की एक लड़की ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने डेल्टा एयरलाइन्स की तारीफ की और बताया कि कैसे…और पढ़ें

मां के पास बचे थे चंद घंटे, दूसरे शहर से आ रही बेटी की मदद को आगे आई एयरलाइन!

एयरलाइन कंपनी के कर्मियों ने लड़की की मदद की. (फोटो: AP)

कहते हैं कि जब भगवान खुद इंसान की मदद के लिए नहीं आ पाते, तब वो अपने देवदूत भेजते हैं. हाल ही में एक लड़की की जिंदगी में एयरलाइन कंपनी और उसके कर्मचारी देवदूत बनकर आए और उसे उसकी मां से आखिरी बार मिलने में मदद की. मां अस्पताल में भर्ती थी, उनके पास जिंदगी के चंद घंटे बचे थे. बेटी दूसरे शहर से आ रही थी, उसे लगा कि वो मां से आखिरी बार नहीं मिल पाएगी. मगर उसे कहां पता था कि एयरलाइन कंपनी के कर्मचारी उसकी मदद के लिए खड़े हुए हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन्स की बहुत तारीफ हो रही है. हैना व्हाइट (Hannah White) नाम की एक लड़की ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने डेल्टा एयरलाइन्स की तारीफ की और बताया कि कैसे वो लोग उनकी जिंदगी में देवदूत बनकर आए. 9 दिसंबर को पोस्ट किए इस वीडियो में हैना ने बताया कि उनकी मां को निमोनिया हो गया था, जो अंत समय तक पकड़े में नहीं आया और धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों में उससे नुकसान होने लगा.

hannah white

लड़की अपनी मां से जिंदा रहते हुए मिल पाई. (फोटो: Hannah White)

एयरलाइन कंपनी के कर्मियों ने की मदद
वो अस्पताल में भर्ती हुईं और डॉक्टरों का फोन हैना के पास गया. उन्होंने बताया कि उनकी मां कैथलीन नीलसन की तबीयत बहुत खराब है और कभी भी वो ये दुनिया छोड़कर जा सकती हैं, इसलिए हैना तुरंत आ जाएं. हैना ने फौरन टेक्सास के डालास से नॉर्थ डकोटा के लिए फ्लाइट बुक की. उनकी ये फ्लाइट एक कनेक्टिंग फ्लाइट थी, यानी बीच में उन्हें मिनेपॉलिस से दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी. पर डालास से वो जिस फ्लाइट में बैठीं, उसमें कुछ समस्या आ गई, जिसकी वजह से फ्लाइट लेट होने लगी. उन्हें लगा कि वो वक्त पर नहीं पहुंच पाएंगी, इस वजह से उन्होंने फ्लाइट की एयर होस्टेस को अपनी समस्या बताई. एयर होस्टेस उन्हें पूरी समस्या विस्तार से बताने लगी, तभी हैना को वो सुनकर रोना आ गया. तब एयर होस्टेस ने फौरन इस बारे में पायलट को जानकारी दी.

24 घंटे पहले पहुंच गईं हैना
डेल्टा फ्लाइट के पायलट कीथ नोपोलिटानो (Keith Napolitano) को जब ये पता चला तो उन्होंने फौरन, मिनेपॉलिस की दूसरी फ्लाइट के पायलट को फोन किया और उन्हें तब तक रुके रहने के लिए कहा, जब तक हैना वहां न पहुंच जाएं. हैना की सीट तुरंत बदलकर उन्हें फ्लाइट में आगे की सीट दी गई, जिससे उन्हें विमान से उतरने और चढ़ने में देर न लगे. दूसरे विमान में भी यही इंतजाम किया गया. नतीजा ये हुआ कि हैना को अपनी मां के साथ अतिरिक्त 24 घंटे मिल गए. उनकी मां की मौत अगले दिन हुई. आखिरी वक्त में हैना उनके पास थीं, इस बात की खुशी हैना को है. इस खबर के चर्चा में आने के बाद लोग डेल्टा एयरलाइन के कर्मचारियों की तारीफ कर रहे हैं. महिला ने भी एयरलाइन की खूब तारीफ की और उन्हें धन्यवाद कहा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *