Headlines

मां जैसा कोई नहीं! घर बैठे बेटी को दिया झूले का मजा, महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़, लोग करने लगे तारीफ!

[ad_1]

किसी भी इंसान के लिए उसका पहला टीचर, दोस्त, सब कुछ मां ही होती है. ये बात पूरी तरह सच है कि मां जैसा कोई नहीं होता. वो हमारे लिए कितना त्याग और बलिदान करती हैं. पर सबसे बड़ी बात ये है कि जब हम छोटे होते हैं, तब मांएं हमारे मूड को अच्छा बनाने के लिए भी कितना कुछ करती हैं, जिसका हमें अंदाजा भी नहीं रहता. हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल (Mother daughter cute video) हो रहा है, जो अपनी 2 साल की बेटी के मनोरंजन के लिए ऐसा तरीका अपना रही है, जिसे देखकर आपको मजा भी आएगा और खुशी भी होगी.

फेसबुक पेज ‘Sharing is Caring’ पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें एक महिला अपनी 2 साल की बेटी के साथ खेलते और मौज-मस्ती करते नजर आ रही है. महिला अपनी बेटी को घर बैठे रोलर कोस्टर झूले का मजा दे देती है. बच्ची भी इस अनोखे अनुभव को हासिल कर बहुत खुश हो जाती है.


मां-बेटी का ये वीडियो जीत लेगा दिल
दरअसल, महिला टीवी पर एक रोलर कोस्टर का वीडियो चला देती है, जिसमें सिर्फ आगे का दृश्य दिख रहा है, यानी सामने पटरी ही नजर आ रही है. पटरी ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं जा रही है. महिला एक कुर्सी को उल्टा कर के अपने ऊपर रख लेती है, उसके बाद बेटी को ऊपर ही बैठा लेती है. फिर जैसे-जैसे पटरी घूमती है और रोलर कोस्टर मुड़ता है, महिला भी कुर्सी को वैसे ही घुमाती है, जिससे बेटी भी इधर-उधर घूमने लगती है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 48 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अगर मां हो तो किसी को पार्क जाने की क्या जरूरत! एक ने कहा कि ये देखकर समझ आ रहा है कि बेटी को कितना मजा आ रहा है.

FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 18:10 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *