Headlines

मां ने अपनी ही बेटी को किया किडनैप, गिरफ्तार हुई तो खोला राज, असलियत जानकर चौंके लोग!

[ad_1]

आपने एक भजन सुना होगा जिसकी पंक्तियां हैं- पूत, कपूत सुने हैं पर ना माता सुनी कुमाता…यानी बच्चे चाहे जितने बुरे बन जाएं, मगर मां कभी भी बुरी नहीं होती. पर शायद विदेशों में ऐसा नहीं होता. अमेरिका की एक मां ने अपनी बेटी को किडनैप कर के ऐसा कर्म किया, जिसकी सजा उसे कोर्ट देगी और उसका मामला कोर्ट में चल रहा है.

अमेरिका के अर्कांसस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही विकलांग बेटी का नकली अपहरण (mock kidnapping) करवाने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप यह है कि उसने यह नाटक सिर्फ इसलिए रचा, ताकि बेटी को ऑनलाइन चैटिंग से डराया जा सके, क्योंकि वह एक अजनबी से बातचीत कर रही थी, जो खुद को मशहूर कंट्री सिंगर ल्यूक ब्रायन बताता था.

कैसे हुआ मामला शुरू?
22 वर्षीय पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग है. पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार, 17 नवंबर को क्रॉफर्ड काउंटी के डिप्टीज़ को संभावित अपहरण की सूचना मिली. जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता की मां, तमाराह ‘टैमी’ हैम्बी, इस ‘नकली अपहरण’ की मास्टरमाइंड थी. हैम्बी ने अपनी बेटी की इन-होम नर्सिंग असिस्टेंट शैनन चाइल्डर्स को इस योजना में शामिल किया. चाइल्डर्स ने आगे डेविड क्यू. क्वाच और निको ऑस्ट्रिया नाम के दो लोगों को इस ‘अपहरण ड्रामा’ में हिस्सा लेने के लिए बुलाया. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पुरुष हैम्बी के घर स्की मास्क पहनकर पहुंचे और बेटी को जबरदस्ती उठा ले गए. उसे एक सुनसान खेत में ले जाकर, ज़िपटाई से बांधा और पेड़ से जकड़ दिया. डरी हुई लड़की किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागने लगी, लेकिन क्वाच और ऑस्ट्रिया ने उसे पकड़कर फिर से पेड़ से बांध दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मां, टैमी हैम्बी, पूरे समय यह दृश्य देखती रही.

बेटी को ही कर लिया किडनैप
पीड़िता दोबारा भागने में सफल रही और तुरंत 911 पर कॉल की. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुलिस उससे बात कर रही थी, वह एक टेडी बियर को कसकर पकड़े हुए कांप रही थी और अपनी जान के लिए डरी हुई थी. डिप्टी ने लिखा- “वह अपनी जान के डर में थी और पूरे इंटरव्यू के दौरान टेडी बियर को कसकर पकड़े रही.” जांच में सामने आया कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन खुद को गायक ल्यूक ब्रायन बताकर लड़की से संपर्क किया था. मां को डर था कि उसकी बेटी किसी गलत व्यक्ति के चक्कर में न फंस जाए. इसी डर में, हैम्बी ने एक योजना तैयार की- किसी व्यक्ति को अभिनेत्री बनकर उसकी बेटी को उठाना था, पैसे की मांग करनी थी और उसे पेड़ से बांध देना था. फिर मां ‘हीरो’ बनकर पहुंचती और बेटी को ‘बचाती’, ताकि बेटी ऑनलाइन बात करने से डर जाए लेकिन यह ‘सबक’ बेहद खतरनाक साबित हुआ और अब मां खुद कानून के शिकंजे में है.

महिला पर लगे कई आरोप
टैमी हैम्बी ने पिछले बुधवार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उन पर किडनैपिंग, झूठी कैद, विकलांग वयस्क के साथ दुर्व्यवहार, बैटरी और आतंकवादी धमकी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. क्वाच, ऑस्ट्रिया और चाइल्डर्स, तीनों को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, जेल रिकॉर्ड के अनुसार फिलहाल चारों आरोपी हिरासत में नहीं हैं. घटना के बाद, हैम्बी ने 24 नवंबर को क्रॉफर्ड काउंटी लाइब्रेरी बोर्ड से अपना पद छोड़ दिया और दावा किया कि वह जिले से बाहर जा रही है. मामला कोर्ट में अभी जारी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *