Headlines

मां ने बेंगलुरु में काम करने वाले बेटे के लिए संस्कारी और सुंदर बहू की मांग की, पत्र लिखकर खजराना गणेश मंदिर के दानपेटी में डाली

[ad_1]

इंदौरः इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से एक बार फिर करोड़ों का खजाना और भक्तों के भगवान को लिखे पत्र प्राप्त हुए हैं. 6 दिन से गिनती जारी है भगवान को विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी मिले हैं. रोजाना यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और मन्नत पूरी होने पर बड़ी दानराशि देते हैं. दिलचस्प बात है कि गिनती के दौरान चलन से बाहर हो चुके नोट भी बड़ी मात्रा में मिले हैं.

गिनती में मिली इतनी राशि

मंदिर के पुजारी शिवम भट्ट ने बताया कि गिनती में अब तक 1 करोड़ 56 लाख की राशि प्राप्त हुई है, जिसे बैंक में जमा कर दिया गया है. यहां ऑनलाइन भी दान देते हैं जिस वजह से बैंक अकाउंट में भी दान राशि प्राप्त हो रही है. वहीं यहां विदेश से भी आते हैं जिस वजह से खजाना गणेश को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होती है, हालांकि इसका अलग सेआकलन नहीं किया जाता. जबकि कक्षा धनु वैसे भी है जो भगवान को आभूषण दान करते हैं इस बार भी बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं ने चांदी के आभूषण भगवान को दान किए हैं जिसकी गिनती की जाना बाकी है. ‌

पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया

मंदिर परिसर में 41 दान पेटियां मौजूद है जिनकी हर 3 महीने में गिनती की जाती है. इससे पहले जुलाई 2025 में जब दान पेटियां खोली गई थीं, तब लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि मिली थी. शिवम भट्ट के अनुसार हर बार लगभग डेढ़ से 2 करोड रुपए की दानराशि आती है. गिनती किस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाता है जिसमें लिए पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जाती है. इसकी गिनती ट्रेजरी अधिकारी, नगर निगम और बैंक कर्मचारी मिलकर करते हैं. बाद में मिली धनराशि को बैंक खाते में जमा करा दिया जाता है.

प्राप्त हुए दिल को छू देने वाले पत्र

खजराना गणेश मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना पत्र लिखकर उसे भी दान पेटी में डालते हैं. इसबार भी बड़ी संख्या में इस दानपेटियों से दिल को छू देने वाले पत्र मिले हैं. एक पत्र में मां ने अपने बेंगलुरु में काम करने वाले बेटे के लिए संस्कारी और सुंदर बहू की मांग की थी तो वहीं किसी ने अपने लिए जल्द ही एक अच्छी नौकरी भगवान से लगाने की प्रार्थना तो किसी ने परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए भगवान को पत्र लिखा था जो दान राशि की गिनती के दौरान प्राप्त हुआ.

लड्डू से तौलते हैं‌ संतान 

भगवान गणेश में इंदौर के लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि यहां लोग संतान प्राप्ति और उसकी सेहत के लिए मन्नत मांगते हैं कईं बार लोग बिना मन्नत के भी संतान को खजराना गणेश का आशीर्वाद दिलाने के लिए लाते हैं और लड्डुओं से उसे तोलकर उसके वजन जितना ही प्रसाद भगवान को चढ़ाते हैं. नए साल और तिल चतुर्दशी के मौके पर खजराना गणेश मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है. जिसके लिए मंदिर में विशेष रूप से भगवान का श्रृंगार कियी जाती है एवं मंदिर को भी सजाया जाता है इसी दौरान यहां 7 दिवसीय मेला भी लगता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *