Headlines

मां बनने वाली थी पत्नी, एक्टर ने बीच में ही छोड़ी शूटिंग, मेकर्स ने लगाया तिकड़म, सुपरहिट हो गई फिल्म

[ad_1]

Last Updated:

27 साल पहले बॉलीवुड की एक फिल्म आई थी जिसके गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. सुभाष घई की फिल्म से नई नवेली एक्ट्रेस की रातों-रात किस्मत चमक उठी थी, लेकिन इसकी शूटिंग के बीच में लीड एक्टर को अचानक छोड़क…और पढ़ें

मां बनने वाली थी पत्नी, एक्टर ने बीच में ही छोड़ी शूटिंग

फिल्म ने नई-नवेली एक्ट्रेस को स्टार बना दिया था.

नई दिल्ली.  साल 1997 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी एक फिल्म आई थी जिसके गाने आज भी दर्शकों के बीच सुपरहिट हैं. ये एवरग्रीन गाने सुनते ही ऑडियंस के कदम अपने आप ही थिरकने लग जाते हैं. सुभाष घई ने अपनी इस फिल्म से एक नई-नवेली एक्ट्रेस को लॉन्च किया था, जो डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं. ‘परदेस’ से दर्शकों के दिमाग में महिमा चौधरी की एक भोली-भाली संस्कारी लड़की की ऐसी छवि बन गई थी जिसे आने वाले कई साल तक कोई रिप्लेस नहीं कर पाया.

शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म ‘परदेस’ बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म के साथ ही इसके गानों ने भी धमाल मचा दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘परदेस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को बीच में ही जाना पड़ा था. ऐसे में मेकर्स ने एक्टर के डुप्लीकेट की मदद से एक पूरा गाना शूट किया था.

प्रेग्नेंट थीं गौरी खान
ये गाना फिल्म के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक ‘ये दिल दीवाना’ है. इस गाने की शूटिंग के बीच में ही शाहरुख खान को फिल्म छोड़कर जाना पड़ा था. डायरेक्टर सुभाष घई ने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि एक्टर की पत्नी गौरी खान उन दिनों प्रेग्नेंट थीं जिस वजह से उन्हें बीच शूटिंग ही जाना पड़ गया. ऐसे में फिल्म को टाइम पर खत्म करने के लिए मेकर्स ने तिकड़म लगाया और उन्होंने डुप्लीकेट के साथ पूरा गाना शूट किया, जिसमें शाहरुख खान ने सिर्फ क्लोजअप शॉट दिए थे.

Pardes, pardes box office collection, song was shot with duplicate, gauri khan, mahima chaudhary, where is mahima chaudhary now, apoorva agnihotri, परदेस, परदेश बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन, परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी, महिमा चौधरी अब कहां हैं

सुभाष घई के इस खुलासे से पहले शायद ही किसी ने ये नोटिस किया होगा कि गाने में शाहरुख खान नहीं उनके डुप्लीकेट हैं. इस गाने ने रिलीज होते ही ज्यूकबॉक्स पर तहलका मचा दिया था. देशभक्ति के साथ रोमांटिक ट्विस्ट की ‘परदेस’ की कहानी छा गई थी. फिल्म ने लागत से चार गुना ज्यादा कमाई की थी.

4 गुना ज्यादा की थी कमाई
10 करोड़ के बजट में बनी ‘परदेस’ ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा रुपए छापे थे और आज भी वो बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल है.

homeentertainment

मां बनने वाली थी पत्नी, एक्टर ने बीच में ही छोड़ी शूटिंग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *