Headlines

माचिस की डिब्बी जैसा घर, किराया है 25 हज़ार, शख्स ने गिनाए इतने फायदे, सिर खुजाने लगे देखने वाले!

[ad_1]

Last Updated:

एक वीडियो में शख्स बता रहा है कि वो जिस पिद्दी भर के कमरे में खड़ा हुआ है, उसका किराया 25 हज़ार रुपये प्रति महीना है. इसके साथ ही उसने इसके भर-भरकर फायदे भी गिनाए हैं,जिन्हें सुनकर तो आप दंग रह जाएंगे.

माचिस की डिब्बी जैसा घर, किराया है 25 हज़ार, सिर खुजाने लगे देखने वाले!

कमरे को देखकर लोग रह गए दंग. (Credit- Instagram/abhiskks_17)

सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में हम बहुत कुछ देखते हैं, जिसमें कुछ अच्छा तो कुछ बुरा भी होता है. कई बार कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं, जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं. एकर ऐस ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बैंगलुरू जैसी टेक सिटी में रेंट पर मिले कमरे का दर्शन करा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में ही कमरे के किराये का रोना रोने वाले इस वीडियो को देखकर सिर पीट लेंगे. वीडियो में शख्स बता रहा है कि वो जिस पिद्दी भर के कमरे में खड़ा हुआ है, उसका किराया 25 हज़ार रुपये प्रति महीना है. इसके साथ ही उसने इसके भर-भरकर फायदे भी गिनाए हैं,जिन्हें सुनकर तो आप दंग रह जाएंगे.

पिद्दी सा कमरा, रेंट इतना कि चक्कर आ जाए
वीडियो में देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बैंगलुरू का एक कमरा आप देख सकते हैं. इसमें आप एक शख्स को कमरा खोलकर अंदर जाते हुए देखेंगे. जब वो कमरे के बीच में खड़ा होता है, तो अपने दोनों हाथ फैलाने का बाद वो कमरे की दीवारों को छू सकता है. इसके बाद वो बताता है कि कमरे में सिर्फ एक बिस्तर पर सोने की जगह है, बाकी कुछ भी रखा नहीं जा सकता है. कमरे के साथ एक छोटी सी बालकनी भी है, जिसमें भी मुश्किल से एक आदमी खड़ा हो सकता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *