Headlines

‘माफी चाहता हूं और खेद है…’, 83 की उम्र में भी सुबह साढ़े 5 बजे तक काम कर रहे अमिताभ बच्चन, भूले जरूरी काम

[ad_1]

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने सुबह 5:30 बजे तक काम किया. इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं, रूटीन लाइप और हाल ही में हुए पर्सनल लॉज से जूझने के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह जरूरी काम करना भूल गए. अमिताभ ने एक दिन पहले वाले ब्लॉग में मीटिंग्स करने की बात कही थी. अमिताभ 83 की उम्र में भी बहुत एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं.

ख़बरें फटाफट

'माफी चाहता हूं...', 83 की उम्र में भी सुबह साढ़े 5 बजे तक काम कर रहे अमिताभअमिताभ बच्चन काम में बहुत बिजी हैं. (फोटो साभारः ब्लॉग)

मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं. काम कर रहे हैं. ‘केबीसी 17’ की होस्टिंग कर रहे हैं. कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं. अक्सर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं. साथ ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा अपडेट भी देते हैं. अब उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उनका शेड्यूल इतना बिजी रहा कि उन्होंने पूरी रात काम किया और लोगों से माफी भी मांगी.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “सुबह 5:30 बजे तक काम करता रहा.. और भूल गया कि जरूरी ब्लॉग का काम और जवाब देना है.. तो माफी चाहता हूं और खेद है.. लेकिन अपने फैंस के लिए कभी अफसोस नहीं.” इससे एक दिन पहले भी उन्होंने अपने ब्लॉग में बिजी रहने का हिंट दिया और मीटिंग की बात कही.

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग.

अमिताभ ने 10 दिसंबर ब्लॉग में लिखा था, “शेर की खाल पे काली लकीरें ; छाती पे हमरे लगें फू फू फुपकारें!!!! वक्त से तेज भागते हुए कुछ जरूरी मीटिंग करने जा रहा हूं… आज के लिए… कल के लिए और शायद आगे के लिए.” अपने ब्लॉग में उन्होंने कई इमोजी भी शामिल किए.

धर्मेंद्र को निधन को अमिताभ बच्चन ने बताया अपूरणीय क्षति

हाल ही में अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘शोले’ के को-स्टार और करीबी दोस्त धर्मेंद्र को खो दिया. उन्होंने धर्मेंद्र को “बहादुर दिग्गज” बताते हुए एक भावुक श्रद्धांजलि भी दी थी और उनके जाने से पैदा हुई खाली जगह को अपूरणीय बताया था. दोनों के बीच पर्दे के बाहर भी गहरा रिश्ता था. इस बीच, उन्होंने यह भी बताया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की टीम उन्हें शूटिंग के बाद एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में डिनर के लिए ले गई थी. उन्होंने इस जेस्चर की सराहना की, लेकिन बताया कि उनका मन भारी था क्योंकि किसी को भी यह याद नहीं था कि उस दिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की जयंती थी.

धर्मेंद्र के निधन से दुखी हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ अपने करीबी दोस्त और प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का भी शोक मना रहे हैं, जिनका 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इस नुकसान ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है और पहले से ही व्यस्त शेड्यूल में भावनात्मक बोझ और बढ़ा दिया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘माफी चाहता हूं…’, 83 की उम्र में भी सुबह साढ़े 5 बजे तक काम कर रहे अमिताभ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *