Headlines

मार्कशीट के लिए छात्र ने भगवान को लिखा पत्र, आगरा की इस यूनिवर्सिटी में चल रहा गजब खेल

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Agra Ambedkar University News : विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से निराश छात्र ने भगवान राम को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. ये मामला एमए योग के छात्र का है, जो दो महीने से विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहा ह…और पढ़ें

X

लेटर

लेटर के साथ छात्र आशीष प्रिंस

आगरा. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इन दिनों भगवान राम के भरोसे चलता नजर आ रहा है. विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से निराश एक छात्र ने प्रभु राम को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. ये मामला एमए योग के छात्र आशीष प्रिंस का है, जो दो महीने से अपनी मार्कशीट के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या को कोई समाधान नहीं मिला है.

लंबे समय से संघर्ष

लोकल 18 से बात करते हुए आशीष प्रिंस बताते हैं कि वे एमए योग के सेकंड, थर्ड और फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जारी रिजल्ट में गलत नंबरिंग की समस्या थी, जिसके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कई बार संपर्क किया. जनसुनवाई के आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

भगवान से मांगी मदद 

हार मानकर आशीष प्रिंस ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर पोस्ट ऑफिस के जरिये भगवान श्री राम के नाम एक पत्र लिखा. अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि भगवान स्वामी श्री राम, अब आपका ही सहारा है. मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मेरी मार्कशीट ठीक कराकर मुझे दिलाई जाए. छात्र की इस अनोखी शिकायत ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि भगवान राम के नाम लिखा गया ये पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जगा पाएगा या नहीं.

homeajab-gajab

मार्कशीट के लिए भगवान को लिखा पत्र, इस यूनिवर्सिटी में चल रहा अजब-गजब

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *