[ad_1]

आजतक आपने मेहंदी को शगुन से जोड़कर देखा होगा. हिंदुओ में जब भी कोई पवित्र मौका आता है तो महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं. मेहंदी को काफी पवित्र और शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इसका रंग और आपके लव लाइफ के बीच गहरा कनेक्शन होता है. मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, महिला को उतना ही प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है.
इस समय भारत में वेडिंग सीजन चल रहा है. ऐसे में मेहंदी आर्टिस्ट्स की काफी डिमांड है. दुल्हन मेहंदी लगाने का ये आर्टिस्ट्स काफी अच्छा-खासा पैसा वसूलते हैं. लेकिन अचानक सोशल मीडिया पर एक ऐसी मेहंदी शेयर की गई, जिसने सबके होश ही उड़ा दिए. ये कोई दुल्हन मेहंदी नहीं थी. ये है तलाक मेहंदी.
सामने आया नया कांसेप्ट
आमतौर पर जब एक लड़की शादी करती है, तब उसके हाथ में दुल्हन मेहंदी रचाई जाती है. इसके कई डिजाइन हैं. कई लड़कियां अपनी मेहंदी में अपनी लव लाइफ की झलक बनवाती हैं. इसमें पार्टनर से मुलाक़ात से लेकर शादी की शहनाइयां और ढोल-नगाड़े बनाए जाते हैं. लेकिन अब जिस तलाक मेहंदी का वीडियो शेयर किया गया है, उसमें महिला ने शादी के बाद ससुराल में मिले हर दर्द को लोगों के साथ बांटा है.
[ad_2]
Source link