Headlines

‘मा. श्री टायसन साहब का जन्मदिन, शाहरुख, लालू, लवली हैं सादर आमंत्रित’, रोड पर लगा पोस्टर, ठहरकर देख रहे लोग

[ad_1]

Last Updated:

सड़क पर ऐसा पोस्टर लगवाया गया है, जिसे आने-जाने वाले लोग रुककर पढ़े बिना रह ही नहीं पा रहे हैं. आप भी इसे देखेंगे तो हंस पड़ेंगे क्योंकि जन्मदिन माननीय श्री टायसन साहब का है, जो किसी के पालतू डॉग हैं.

'टायसन साहब का जन्मदिन, शाहरुख, लालू, लवली सादर आमंत्रित', रोड पर लगा पोस्टर

टायसन साहब के बर्थडे का पोस्टर वायरल. (Credit- X/@ishaaaaa_111)

दुनिया में बहुत कुछ बदल रहा है और ऐसी-ऐसी चीज़ें हो रही हैं, जो पहले सोची भी नहीं जा सकती थीं. वैसे कुछ चीज़ें आज भी वैसी की वैसी ही हैं, जैसे सड़क पर पोस्टर लगाने का ट्रेंड. अक्सर कुछ लोग यार-दोस्त और परिजनों के जन्मदिन पर पोस्टर छपवाकर सड़क पर लगवा देते हैं और उन्हें बधाई देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही पोस्टर लगवाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सड़क पर ऐसा पोस्टर लगवाया गया है, जिसे आने-जाने वाले लोग रुककर पढ़े बिना रह ही नहीं पा रहे हैं. आप भी इसे देखेंगे तो हंस पड़ेंगे क्योंकि जन्मदिन माननीय श्री टायसन साहब का है, जो किसी के पालतू डॉग हैं. कुत्ते के जन्मदिन पर उसे बधाई देते हुए गली-मोहल्ले के कुछ अन्य कुत्तों को भी आमंत्रित किया गया है. इस पोस्टर को देखने के बाद लोग खूब मौज ले रहे हैं.

डॉग के जन्मदिन की भव्य तैयारी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाकायदा मेन रोड के इलेक्ट्रिक पोल पर एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ है. इस पोस्टर को ऐसी जगह लगाया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें. पोस्टर में बर्थडे डॉग की बड़ी सी फोटो भी लगी है, जिसके साथ उसे बधाई दी गई है – “माननीय श्री टायसन साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.” पोस्टर देखेंगे तो पता चलेगा कि डॉग का जन्मदिन 10 जनवरी 2025 को था, जिसकी पार्टी रात के 8 बजे से शुरू होनी थी. इसमें गली-मोहल्ले के कुछ अन्य कुत्तों का आमंत्रण भी है, जिसमें भूरु, रोमी, शेरू, कालू, लाल सिंह, भैरव, लालू, शाहरुख, ऐन्जल और लवली शामिल हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *