Headlines

मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे किए

[ad_1]

Last Updated:

गॉल के मैदान पर रनों की बारिश के बीच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मिचेल स्टार्क ने दिमुथ करूणारत्ने को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट का आंकड़ा छू ल…और पढ़ें

विराट-रोहित का शिकार करने वाले गेंदबाज ने रचा इतिहास, छुआ 700 का आकड़ा

स्टॉर्क ने रिकॉर्ड बुक में एक नया पन्ना जोड़ा

हाइलाइट्स

  • मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे किए.
  • गॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 654 रन बनाए.
  • स्टार्क टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज बने.

नई दिल्ली. हाल में भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर तेज और धारदार गेंदबाजी करने वाले मिचेल स्टॉर्क ने अपना जलवा श्रीलंका में भी कायम रखा. गॉल के मैदान पर इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने करियर में एक और मील का पत्थर जोड़ लिया. पहले बल्लेबाजी में धमाका करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्टॉर्क की उपलब्धि को जमकर सराहा.

गाले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 654 रनों का विशाल स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 232 रन बनाए. इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की पारी खेली. जबकि जोश इंग्लिश ने 94 गेंदों पर 102 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 654 रन बनाकर घोषित की. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टॉप-3 बल्लेबाज जल्दी पवैलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दिमुथ करूणारत्ने को आउट कर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

स्टॉर्क की बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा और विराट कोहली को कई बार आउट करने वाले मिचेल स्टार्क ने दिमुथ करूणारत्ने को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया है. अब तक मिचेल स्टार्क ने टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 377 विकेट लिए हैं. जबकि वनडे फॉर्मेट में 244 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट झटके हैं. इस तरह मिचेल स्टार्क के इंटरनेशनल करियर में 700 विकेट पूरे हो गए हैं. साथ ही मिचेल स्टार्क टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं. मिचेल स्टार्क से ज्यादा विकेट शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्राथ और नॉथन लियोन ने लिए हैं. इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में स्टॉर्क का नाम शुमार किया जाता है.

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में बेस्ट कौन ?

टेस्ट क्रिकेट में सालों साल राज करने वाली कंगारु टीम की सफलता उनके गेंदबाजों के दमपर रही है.  ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज शेन वॉर्न हैं. शेन वॉर्न के नाम 708 टेस्ट विकेट दर्ज हैं. वहीं, इस फेहरिस्त में तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में ग्लेन मैक्ग्राथ ने 563 विकेट लिए. इसके बाद ऑफ स्पिनर नॉथन लियोन हैं. अब तक नॉथन लियोन अपने टेस्ट करियर में 539 विकेट ले चुके हैं. 277 विकेट के साथ स्टॉर्क अब ऑस्ट्रेलिया के सफलतम टेस्ट गेंबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ चुके है.

homecricket

विराट-रोहित का शिकार करने वाले गेंदबाज ने रचा इतिहास, छुआ 700 का आकड़ा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *