[ad_1]
Last Updated:
मुंबई इंडियंस की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विवादास्पद रन आउट फैसलों पर निराशा जताई। तीसरे अंपायर के फैसलों ने मैच के नतीजे पर असर डाला।
मुंबई इंडियंस की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने रन आउट के विवादित फैसला पर निराशा जाहिर की
वड़ोदरा. मुंबई इंडियंस की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम को आखिरी गेंद पर मिली हार से बेहद निराश हैं. उनका मानना है कि मुंबई की टीम इस मुकाबले को नहीं हारती अगर विवादास्पद रन आउट फैसलों ना होते. इसपर कटाक्ष करते हुए एडवर्ड्स कहा कि इस तरह के फैसले को समझना वास्तव में मुश्किल है जो मैच के नतीजे पर असर डालते हैं.
महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को गए मुकाबले में रन आउट के तीन विवादास्पद फैसले मुंबई इंडियंस के खिलाफ गए जिसका फायदा उठाकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत हासिल की. तीसरी अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने दिल्ली की तीन बल्लेबाजों राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और शिखा पांडे को गिल्लियों की लाइट जलने के बावजूद नॉट आउट करार दिया. तीसरे अंपायर के इन फैसलों ने आखिर में मैच के नतीजे में बहुत ज्यादा असर डाला.
मुंबई की करीबी हार के बाद इंग्लैंड की दो बार की विश्व कप विजेता कप्तान एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘ आपको काफी शांत रहना होगा. जब अधिकतर फैसलों के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली जाती है तो वास्तव में यह काफी मुश्किल होता है. तब मैच का नतीजा बड़ी स्क्रीन पर नजर आता है. इसे पचा पाना यकीनन मुश्किल है लेकिन मैं लंबे समय से इस खेल से जुड़ी हूं और जानती हूं कि यह खेल का हिस्सा है. हमें बस आगे बढ़ना है. हमारी नजर मंगलवार को होने वाले मैच पर हैं.’’
भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी मैच की कमेंट्री करते हुए कहा था कि अरुंधति और राधा यादव के मामले में फैसला मुंबई के पक्ष में जाना चाहिए था. आरसीबी के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने भी अंपायर के फैसले पर अविश्वास जताया.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे नहीं पता कि अंपायर ने यह फैसला क्यों दिया क्योंकि एक बार गिल्लियों की लाइट जलने के बाद अगर संपर्क टूट जाता है तो बल्लेबाज को आउट माना जाता है।’’
New Delhi,Delhi
February 16, 2025, 15:12 IST
[ad_2]
Source link