Headlines

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: डब्ल्यूपीएल 2024 रोमांचक मुकाबला

[ad_1]

Agency:भाषा

Last Updated:

वुमंंस प्रीमियर लीग में शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के पहली चैंपियन है. दिल्ली कैपिटल्स दो बार की फाइनलिस्ट है.

बदल गई टीमें, हरमनप्रीत अब शेफाली की कप्तान नहीं, जेमिमा भी विरोधी खेमे में

WPL 2025 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स के मुकाबले के साथ ही वुमंंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है. अब शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के पहली चैंपियन है. दिल्ली कैपिटल्स दो बार की फाइनलिस्ट है. ऐसे में इनके मुकाबले पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी. हरमनप्रीत मुंबई की कमान संभालेंगी तो ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग दिल्ली की कप्तानी करेंगी. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों ने पहले दो टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी. हालांकि, मुंबई के लिए दूसरा सीजन अच्छा नहीं रहा. वह डब्ल्यूपीएल 2024 के एलिमिनेटर में बाहर हो गई थी. दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पता चलता है कि यह दोनों टीम कितनी अच्छी हैं और इसलिए उनके बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. मुंबई ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और उसके टीम संयोजन में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं है. पूजा वस्त्राकर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. मुंबई ने उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर पारुनिका सिसोदिया को लिया है जिन्होंने हाल ही में अंडर -19 महिला टी 20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी.

अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम की एक अन्य सदस्य जी कमलिनी पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने सात मैच में 143 रन बनाए थे. मुंबई के पास हरमनप्रीत कौर के रूप में अनुभवी कप्तान के साथ-साथ नेट सिवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नादिन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल और क्लो ट्राईटन जैसी स्टार क्रिकेटर भी हैं.

जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. दिल्ली के पास शेफाली और मेग लैनिग के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है. ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स उसके मध्य क्रम की धुरी हैं.

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, कीर्तना बालाकृष्णन, नादिन डी क्लर्क, नताली सिवर-ब्रंट, परुनिका सिसौदिया, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, जी कमलिनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सैका इशाक, शबनीम इस्माइल.

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), तितास साधु.

homecricket

बदल गई टीमें, हरमनप्रीत अब शेफाली की कप्तान नहीं, जेमिमा भी विरोधी खेमे में

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *