Headlines

‘मुझे लगता है कि ये प्यार और नफरत…’, करण जौहर को लेकर क्या बोले कार्तिक आर्यन, चर्चा में आया बयान

[ad_1]

Last Updated:

Kartik Aaryan On Karan Johar: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में करण जौहर के साथ फिल्म को लेकर बात की है. इसके साथ ही बताया कि उनका प्रोड्यूसर के साथ कैसा बॉन्ड है. कार्तिक आर्यन का कहना है कि दोनों का लव-हेट वाला…और पढ़ें

'मुझे लगता है कि ये प्यार और नफरत...', करण को लेकर क्या बोले कार्तिक?

करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन.

हाइलाइट्स

  • कार्तिक आर्यन ने करण जौहर संग रिश्ते पर की बात.
  • दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ करेंगे काम.
  • कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ रही सुपरहिट.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और प्रोड्यूसर करण जौहर के बीच कुछ समय पहले मनमुटाव की खबरें रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया था. हालांकि, इस मामले में कार्तिक आर्यन ने कभी कुछ नहीं कहा. अब उन्होंने करण जौहर के साथ अपने रिश्ते को लव-हेट बॉन्ड बताया है और साथ ही बताया कि वे दोनों साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं.

हाल ही में मुंबई में हुए SCREEN LIVE इवेंट में करण जौहर के साथ कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर दिखाए जाने पर एक्टर ने रिएक्ट किया. उन्होंने अपने और करण के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. फोटो में करण को कार्तिक का कान खींचते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को देखकर कार्तिक ने कहा, ‘इसपे क्या बोलूं? मुझे लगता है ये प्यार और नफरत का रिश्ता है, ये फोटो बहुत अच्छे से इसे दर्शाती है.’

करण जौहर को लेकर कार्तिक आर्यन ने कही ये बात
कार्तिक आर्यन ने बताया कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब उन्होंने ‘दोस्ताना 2’ पर काम शुरू किया था. एक्टर ने कहा, ‘यह मोमेंट तब का है, जब हमने अपनी पहली फिल्म, जो हमारी बननी थी, वो साइन की थी. तो तब का मोमेंट है. मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि मैं… इसलिए उन्होंने पहले ही तस्वीर ले ली थी.’

करण जौहर की फिल्म में काम कर रहे कार्तिक
एक्टर ने बताया कि वह वह करण जौहर के साथ फिर से एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’. कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘लेकिन, अभी मैं उनके साथ फिल्म कर रहा हूं और हम साथ में काम कर रहे हैं ये फिल्म. मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म तो होगी. ये फिल्म मैं पूरी तरह करूंगा और वो भी पूरी तरह करेंगे.’ यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले बन रही है और इसके डायरेक्शन समीर विद्वांस हैं. यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है.

सुपरहिट हुई थी ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन पिछली बार फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आए थे. इसमें वह रूह बाबा के किरदार में दिखे थे. माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा थीं. हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ साल 2024 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

homeentertainment

‘मुझे लगता है कि ये प्यार और नफरत…’, करण को लेकर क्या बोले कार्तिक?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *