Headlines

मुट्ठी भर बजट और कमाई झोला भर-भरकर, 22 साल कोई माई का लाल नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, एक्टर छोड़ चुका इंडस्ट्री

[ad_1]

Last Updated:

इस फिल्म ने साल 2003 में धूम मचाई थी, जिसका रिकॉर्ड 22 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया. फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की थी. अब वो सुपरस्टार एक्टिंग छोड़ चुका है.

मुट्ठी भर बजट, कमाई झोला भरकर, 22 साल कोई माई का लाल नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

sasura bada paisawala के गाने का सीन

हाइलाइट्स

  • मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावला’ ने 35 करोड़ की कमाई की.
  • फिल्म का रिकॉर्ड 22 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया.
  • मनोज तिवारी अब राजनीति में सक्रिय हैं.

यूं तो फिल्मों की दुनिया में कई धुरंधर हुए लेकिन आज बात होगी भोजपुरी इंडस्ट्री के सरताज की. जिन्होंने खूब फिल्में कीं और इंस्डस्ट्री पर सालों तक राज किया. मगर उनके करियर की एक फिल्म तो ऐसी थी जिसका रिकॉर्ड कोई माई का लाल 22 साल तक नहीं तोड़ पाया था. ये कोई और नहीं बल्कि मनोज तिवारी हैं जिन्होंने सालों तक भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाया और अब एक सफल राजनेता बन चुके हैं. चलिए इनकी सबसे हिट फिल्म के बारे में बताते हैं जिनका रिकॉर्ड 22 साल बाद भी कोई सुपरस्टार नहीं तोड़ पाया है.

ये है 2003 में आई ‘ससुरा बड़ा पैसावला’ फिल्म, जिसमें मनोज तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था. 2 घंटे 44 मिनट की फिल्म से रानी चटर्जी ने भी डेब्यू किया था और वह भी छा गई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री में कई रिकॉर्ड फोड़े थे.

‘ससुरा बड़ा पैसावला’ में श्रेया घोषाल और उदित नारायण
मुट्ठी भर बजट में बनी ‘ससुरा बड़ा पैसावला’ में बॉलीवुड के भी कई धुरंधर थे. ये थी सिंगर्स की टोली. दरअसल मनोज तिवारी की फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे. इसके गाने वाले सिंगर्स में श्रेया घोषाल और उदित नारायण भी शामिल हैं. वहीं दो गाने खुद मनोज तिवारी ने भी गाए थे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *