[ad_1]
Last Updated:
Mumbai: यूं तो मुंबई में कई जिम हैं पर कुछ ऐसे भी हैं जहां बॉलीवुड के सितारे भी आम लोगों के साथ ट्रेनिंग के लिए आते हैं. आज एक ऐसे ही जिम की बात करते हैं जहां मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे सेलिब्रेटीज आते…और पढ़ें
मृणाल ठाकुर पूजा हेगड़े और अली फ़ज़ल जैसे एक्टर आते है ट्रेनिंग करने.
मुंबई: मायानगरी मुंबई को बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड के अभिनेता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि फिटनेस और स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेता खुद को फिट रखने के लिए किस जिम में जाते हैं?
मुंबई में कई जिम हैं, जहां बॉलीवुड और टीवी सीरियल के कलाकार फिटनेस ट्रेनिंग करने जाते हैं. इन जिमों को आम लोग ‘सेलिब्रिटी जिम’ कहकर बुलाते हैं. इन्हीं में से एक खास जिम सांताक्रूज़ पश्चिम में है, जिसे डिसस फिटनेस के नाम से जाना जाता है. यह जिम खास इसलिए है क्योंकि यहां मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसी बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अपनी फिटनेस पर काम करती हैं.
आम लोगों के साथ करते हैं ट्रेनिंग
इस जिम के ट्रेनर अतुल ने Local 18 से बातचीत में बताया कि यहां सिर्फ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ही नहीं, बल्कि आशा नेगी और अली फ़ज़ल जैसे कलाकार भी ट्रेनिंग के लिए आते हैं. खास बात यह है कि ये सभी सेलिब्रिटी आम लोगों के साथ ही ट्रेनिंग करते हैं. जिम में उनके लिए कोई अलग पर्सनल स्पेस नहीं होता. पहले वरुण धवन और उर्वशी रौतेला भी इसी जिम में ट्रेनिंग किया करते थे. अगर आप अपने पसंदीदा एक्टर के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं.
फैंस और मीडिया की भीड़
सेलिब्रिटी जिम होने के कारण फैंस और मीडिया की भीड़ लगना आम बात है. ट्रेनर अतुल ने बताया कि जब किसी सेलिब्रिटी की फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है, तो जिम के बाहर फैंस और फोटोग्राफरों (पेप्स) की भीड़ लग जाती है. इस वजह से कई सेलिब्रिटी सुबह जल्दी या दोपहर के समय जिम आना पसंद करते हैं, ताकि वे भीड़ से बच सकें.
एमएमए और किक बॉक्सिंग की सुविधाएं
यह जिम सिर्फ सामान्य एक्सरसाइज़ के लिए ही नहीं, बल्कि एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) और किक बॉक्सिंग जैसी ट्रेनिंग के लिए भी मशहूर है. एमएमए एक ऐसा खेल है, जिसकी लोकप्रियता भारत में तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा, यहां पर्सनल ट्रेनिंग की भी सुविधा उपलब्ध है.
जिम में कपल्स और स्टूडेंट्स के लिए समय-समय पर खास ऑफर चलते रहते हैं. अगर आप इस जिम की दो साल की सदस्यता लेते हैं, तो इसकी फीस मात्र ₹45,000 है. इस ऑफर में 12 पर्सनल ट्रेनिंग, 12 एमएमए ट्रेनिंग सेशन और एक जिम बैग भी शामिल है.
आम लोगों के लिए फिटनेस का बढ़िया प्लेटफॉर्म
मुंबई के डिसस फिटनेस जिम न केवल आम लोगों के लिए फिटनेस का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, बल्कि यहां बॉलीवुड सितारों के साथ ट्रेनिंग का भी मौका मिलता है. अगर आप भी फिटनेस में रुचि रखते हैं और अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ वर्कआउट करना चाहते हैं, तो यह जिम आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.
Mumbai,Maharashtra
January 17, 2025, 13:41 IST
[ad_2]
Source link