[ad_1]
Last Updated:
अब तक आप पुलिस को उनकी बहादुरी और जांबाज़ी के लिए जानते होंगे लेकिन अब उन्हें खूबसूरत दिखना भी सिखाया जा रहा है. जापान में पुलिस अफसरों के लिए खास ब्यूटी क्लासेज़ दी जा रही हैं, ताकि उन्हें मेकअप करना भी आ जाए….और पढ़ें
पुलिसवाले सीख रहे हैं मेकअप.
आपके दिमाग में पुलिस अफसरों का नाम आते ही एक रफ एंड टफ छवि आती है. एक ऐसी शख्सियत जो जांबाज़ है, किसी से नहीं डरते और जिन्हें अपने लुक्स से ज्यादा अपनी वर्दी से प्यार होता है. ये बातें हर देश की पुलिस से लिए लागू होती हैं लेकिन एक देश ऐसा भी है, जो अपने अफसरों के बहादुर होने के साथ-साथ अच्छे दिखने पर भी ज़ोर देता है. यही वजह है कि वो उन्हें आईब्रो सेट करना और प्राइमर यूज़ करना सिखा रहा है.
अब तक आप पुलिस को उनकी बहादुरी और जांबाज़ी के लिए जानते होंगे लेकिन अब उन्हें खूबसूरत दिखना भी सिखाया जा रहा है. जापान में पुलिस अफसरों के लिए खास ब्यूटी क्लासेज़ दी जा रही हैं, ताकि उन्हें मेकअप करना भी आ जाए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के कई अलग-अलग पुलिस एकेडमी में कैडेट्स के लिए मेकअप कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं.
ड्यूटी पर आने से पहले करें ‘मेकअप’
सुनने में ये भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन जापान के फुकुशिमा में मौजूद Fukushimaken Keisatsugakko पुलिस एकेडमी में कैडेट्स के लिए मेकअप कोर्स आयोजित किया जा रहा है. कुल 60 कैडेट्स, जिसमें पुरुष भी शामिल हैं, उन्हें अपनी त्वचा का ख्याल रखना और सुंदर बनना सिखाया जा रहा है. निपॉन टीवी से बात करते हुए पुलिस एकेडमी के एक अफसर ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम उन्हें अच्छे दिखने का भी महत्व समझा सकें. ये प्रोफेशनलिज्म का स्टैंडर्ड है और इसीलिए न सिर्फ मेकअप गाइडेंस दी जा रही है बल्कि उन्हें पर्सनलाइज्ड एडवाइस भी दी जा रही है.
क्या कह रही है पब्लिक?
इस कोर्स के तहत उन्हें स्किन को हाइड्रेट रखना, इसे नम बनाए रखना, प्राइमर लगाना और आइब्रो सेट करके उसे पेंसिल करना भी बताया जा रहा है. उन्हें ग्रूमिंग स्किल्स के साथ-साथ बालों को स्टाइल करना भी बताया जा रहा है. बहुत से मेल कैंडिडेट्स ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी भी मेकअप नहीं किया, तो उन्हें कॉस्मेटिक्स यूज़ करना भी नहीं आता था. जब ये खबर सोशल मीडिया तक पहुंची तो लोगों ने मज़ेदार कमेंट किए. एक यूज़र ने लिखा- अब पुलिस अपराधियों की आंखों में लूज़ पाउडर फेंका करेगी. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि एडिशनल स्किल सीखने में बुराई ही क्या है.
February 21, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link